Home उत्तर प्रदेश संसारीपुर में फायर स्टेशन पर धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी:दमकलकर्मी भक्तिमय माहौल...

संसारीपुर में फायर स्टेशन पर धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी:दमकलकर्मी भक्तिमय माहौल में रंगे, परिसर में सजी मनमोहक झांकी

0
3


बस्ती जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र में आने वाले संसारीपुर फायर स्टेशन पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस मौके पर फायर स्टेशन परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों, गुब्बारों और सुंदर कपड़ों के मंडप से सजाया गया, जहाँ भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी भी सजाई गई थी। जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर दमकलकर्मियों ने मिलकर भगवान श्रीकृष्ण का पूजन किया और आरती उतारी। पूरा फायर स्टेशन परिसर “जय श्री कृष्णा” और “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गूंज उठा। इस कार्यक्रम में स्टेशन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस आयोजन में मुख्य रूप से प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रमेश चंद्र यादव, लीडिंग फायरमैन विजय कुमार सिंह, चालक रामनिवास यादव और राकेश कुमार राय शामिल थे। इनके अलावा फायरमैन गणेश साह, महेश कुमार यादव, दीपक यादव, राहुल कुमार यादव, चंद्रमौली, वीरेंद्र कुमार वरुण, हरकेश कुमार चौरसिया, शिव श्याम यादव, विनय कुमार सिंह, मानस कुमार सिंह, संदीप कुमार और धनंजय कुशवाहा भी मौजूद रहे। सभी कर्मचारियों ने मिलकर पूजा-अर्चना की और एक-दूसरे को जन्माष्टमी की बधाई देते हुए प्रसाद बांटा। ड्यूटी के तनाव से दूर दमकलकर्मियों के इस सुंदर आयोजन की स्थानीय लोगों ने भी काफी तारीफ की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here