
बस्ती जिले के बनकटी स्थित लालगंज थाना परिसर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। थानाध्यक्ष दिनेश चौधरी के नेतृत्व में मंदिर में भगवान श्री कृष्ण के जन्म को लेकर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, स्वास्थ्य विभाग बनकटी और नगर पंचायत के पदाधिकारी शामिल हुए। राधेश्याम, अर्जुन कुमार, प्रमोद कुमार, प्रमोद सिंह और मोहनलाल जी जैसे गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। थाने के सभी स्टाफ ने क्षेत्र से आए मेहमानों के स्वागत, जलपान और भोजन की व्यवस्था की। सभी लोग यह सुनिश्चित करने में लगे थे कि जलपान भोजन व अन्य कार्यक्रमकार्यक्रम में कोई कमी न रह जाए। वही बाघा पार केधर्मेश्वर नाथ मंदिर में भगवान श्री कृष्ण के जन्म को लेकर मंटू शुक्ला, कार्तिक शुक्ल, कान्हा माधव, पुनीत कुमार शुक्ला और धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने विशेष तैयारियां कीं। गांव की महिलाएं सोहर गीत गाते हुए भगवान के जन्म का बेसब्री से इंतजार कर रही थीं। महिलाओं ने ईश्वर से शक्ति प्रदान करने और हर साल भगवान का जन्म करवाने का अवसर मिलता रहे, ऐसी प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि वे निरंतर भगवान की सेवा करना चाहती हैं।
































