बहराइच में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों ने नियमितीकरण और समान काम-समान वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। शुक्रवार दोपहर 1 बजे कर्मचारी जिला अस्पताल में जुटे। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित 6 सूत्रीय मांगपत्र भेजा। 15-18 साल से दे रहे सेवाएं संगठन ने कहा कि प्रदेश में एक लाख से ज्यादा NHM संविदा कर्मचारी 15 से 18 साल से स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान भी इन कर्मचारियों ने अहम भूमिका निभाई थी। इसके बावजूद उन्हें नियमित कर्मचारियों के समान सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। संगठन ने सभी संविदा कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग में नियमित करने की मांग की। वेतन बढ़ोतरी और 10 लाख के कैशलेस बीमा की मांग मांगपत्र में वेतन बढ़ोतरी और नए पदों के सृजन की मांग की गई। इसके अलावा 10 लाख रुपए का फैमिली फ्लोटर कैशलेस स्वास्थ्य बीमा देने की मांग उठाई गई। कर्मचारियों ने महंगाई भत्ता (DA), कर्मचारी भविष्य निधि (EPF), मकान किराया भत्ता (HRA) और ग्रेच्युटी का लाभ देने की भी मांग की। दूसरे राज्यों की तर्ज पर सुविधाएं देने की मांग संगठन ने हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का हवाला दिया। कर्मचारियों ने कहा कि इन राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में भी संविदा स्वास्थ्यकर्मियों को बेहतर वेतन और सामाजिक सुरक्षा मिलनी चाहिए। ये कर्मचारी रहे मौजूद प्रदर्शन में डॉक्टर मोहम्मद जुबेर खान, डॉक्टर प्रभात कुमार, दुर्गेश कुमार सिंह, डॉक्टर एसके सिंह, सुनील कुमार, फहीम अहमद, अली मेहंदी, निशा, प्रतिभा और पूनम सिंह समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› बहराइच में बास्केटबॉल चैंपियनशिप:डिवाइन ग्रेस स्कूल और हूप गर्ल्स बनीं चैंपियन, विराट-सौम्या बेस्ट प्लेयर › चौक नगर पंचायत को मिला पूर्णकालिक ईओ:मनोज कुमार प्रियदर्शी ने संभाला कार्यभार, मई से उधार के अधिकारियों के सहारे चल रहा था काम › मुरादाबाद:भाजपा विधायक के महल में दो युवकों को करंट लगा पीटने का आरोप, एक की हालत बिगड़ी, परिजनों ने दी तहरीर – Moradabad: Allegations Of Two Youths Being Beaten And Subjected To Electric Shocks At A Bjp Mla Mansion › Basti News:माइक लगाकर फल बेचने पर रोक की मांग – Demand To Ban The Use Of Loudspeakers For Selling Fruit“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026


















