चौक नगर पंचायत को लंबे इंतजार के बाद पूर्णकालिक अधिशासी अधिकारी (ईओ) मिल गया है। मनोज कुमार प्रियदर्शी ने शुक्रवार को कार्यभार संभाला। उनके आने से नगर पंचायत के विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। इससे पहले मई से नगर पंचायत का काम उधार के अधिकारियों के भरोसे चल रहा था। तत्कालीन ईओ ओमप्रकाश यादव के तबादले के बाद से पूर्णकालिक अधिकारी नहीं था, जिससे प्रशासनिक और विकास कार्यों में दिक्कतें आ रही थीं। मनोज कुमार प्रियदर्शी इससे पहले झांसी के टोडी फतेहपुर नगर पंचायत में तैनात थे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता शासन की योजनाओं को लागू करना, साफ-सफाई सुधारना और रुके हुए विकास कार्यों को पूरा करना होगा। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय कुमार मद्धेशिया ने नए ईओ का स्वागत किया। इस दौरान मनोज यादव, आकाश कन्नौजिया, विजय यादव, रजत सिंह, अमित, मनोज पटेल, अंगद सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› Basti News:510 स्कूलों के बच्चों के विचार और माॅडल अपलोड नहीं – Ideas And Models From Students Of 510 Schools Have Not Been Uploaded › Bahraich News:बाइक खड़ी करने के विवाद में चले लाठी-डंडे, सात घायल – Clash Involving Sticks And Rods Over Bike Parking Leaves Seven Injured › Shravasti News:हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की निगरानी पर जोर – Emphasis On Monitoring High-risk Pregnant Women › NHM संविदा कर्मचारियों का दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार:1100 स्वास्थ्यकर्मी धरने पर बैठे, अस्पतालों में सेवाएं प्रभावित“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026


















