Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश स्कॉर्पियो और बाइक में जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार की मौत:महाराजगंज के फरेंदा...

स्कॉर्पियो और बाइक में जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार की मौत:महाराजगंज के फरेंदा में हादसा, पुलिस जांच में जुटी

स्कॉर्पियो और बाइक में जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार की मौत:महाराजगंज के फरेंदा में हादसा, पुलिस जांच में जुटी

महाराजगंज जिले के फरेंदा क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक सड़क हादसा हुआ। इसमें एक स्कॉर्पियो और पल्सर बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पल्सर बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना पीएसएम स्कूल के पास आस्था कैफे के नजदीक हुई। पल्सर बाइक का नंबर UP 58 AF 7865 और स्कॉर्पियो का नंबर MH 13 EK 0003 है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat