महराजगंज में 18 नवंबर 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बन्धु की बैठक हुई। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने बैठक की अध्यक्षता की। इसमें भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याएं सुनी गईं।
अपर जिलाधिकारी ने भूमि विवाद, सहायक उपकरण, साफ-सफाई और अवैध अतिक्रमण से जुड़े कुल 8 मामले रखे। इनके जल्द निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को फोन पर निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व सैनिक और उनके परिवार अपनी समस्याएं लेकर कभी भी सीधे उनसे या प्रशासन के पास आ सकते हैं। उन्हें समाधान के लिए सैनिक बन्धु की बैठक का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने हर मामले का नियम के अनुसार और तय समय में निस्तारण कराने की बात कही।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कमांडर (सेवानिवृत्त) बृज मोहन ने प्रशासन के सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान में प्रशासन लगातार सहयोग कर रहा है।
बैठक से पहले बृज मोहन ने जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। बैठक में भूतपूर्व सैनिक और उनके आश्रित मौजूद रहे।
महराजगंज में पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनी गईं:जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में बैठक
BREAKING
NEWS
















