Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश हरे-भरे शाह बाबा के उर्स में हजारों जायरीन पहुंचे:मोगलहा दरगाह पर चादर...

हरे-भरे शाह बाबा के उर्स में हजारों जायरीन पहुंचे:मोगलहा दरगाह पर चादर चढ़ाकर मांगी दुआ

0
3

महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के मोगलहा गांव में हरे-भरे शाह बाबा की दरगाह पर बुधवार को सालाना उर्स में हजारों जायरीन पहुंचे। उन्होंने चादर चढ़ाई और अमन-चैन, खुशहाली व परिवार की सलामती के लिए दुआ मांगी। उर्स 18 और 19 नवंबर तक चलेगा। कई दशकों से हो रहा यह उर्स आसपास के इलाकों और दूर-दराज के जिलों के जायरीनों को आकर्षित करता है। दरगाह को लेकर मान्यता है कि यहां सच्चे दिल से मांगी गई मुराद पूरी होती है। जायरीनों की भीड़ को देखते हुए पुलिस तैनात रही। फरेंदा की क्षेत्राधिकारी दीपशिखा वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी। कोल्हुई थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिसकर्मियों ने भीड़ को संभालने, यातायात चलाने और जायरीनों की सुरक्षा पर ध्यान दिया। थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह ने टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उर्स के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में जायरीनों के पहुंचने की उम्मीद है।