बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार देर शाम जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक हुई। इसमें जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं को अधूरे काम जल्द पूरे कर गांवों में नियमित जलापूर्ति शुरू कराने के निर्देश दिए।
बैठक में पीएनसी एसपीएमएल, जीए इन्फ्रा वीपीएल और वीटीएल के कार्यों की समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि जिन गांवों में पानी की टंकियां बन चुकी हैं, वहां भी नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। जल निगम के अधिशासी अभियंता को जरूरत के अनुसार कर्मचारियों और संसाधनों की संख्या बढ़ाकर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि पूरी हो चुकी पाइप पेयजल योजनाओं वाले गांवों में सुबह-शाम पानी की आपूर्ति होनी चाहिए। कोई भी परिवार पेयजल से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए एफटीके किट का इस्तेमाल करने और लंबित बिजली कनेक्शन जल्द पूरे कराने पर भी जोर दिया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लापरवाही मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीडीओ सुनील कुमार धनवंता, डीपीआरओ चंद्रभान सिंह, जल निगम के अधिकारी और कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026










