Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश Bahraich News:156 ईवीएम मिलीं निष्क्रिय, 4202 की होनी है जांच – 156...

Bahraich News:156 ईवीएम मिलीं निष्क्रिय, 4202 की होनी है जांच – 156 Evms Found Inactive; 4,202 To Be Checked

loader

बहराइच। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत जिला निर्वाचन कार्यालय के कपूरथला परिसर में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवी पैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) जारी है। पिछले 10 दिनों में 1851 बैलेट यूनिट, 1865 कंट्रोल यूनिट और 1875 वीवी पैट की जांच पूरी कर ली गई है। इनमें 71 बैलेट यूनिट, 85 कंट्रोल यूनिट और 95 वीवी पैट निष्क्रिय मिले हैं।


जांच के लिए बैंगलौर से 20 इंजीनियरों की टीम पहुंची है। तकनीकी मानकों के आधार पर मशीनों की जांच की जा रही है। प्रयोग के योग्य और निष्क्रिय पाई गई प्रत्येक इकाई का ब्योरा निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मशीनों की तकनीकी स्थिति परखी जा रही है। एडीएम अरुण कुमार ने बताया कि अब तक 156 बैलेट और कंट्रोल यूनिट तथा 95 वीवी पैट निष्क्रिय मिले हैं। जांच की प्रक्रिया जारी है।

15 दिनों में पूरी होगी ईवीएम की जांच

ईवीएम और वीवी पैट की एफएलसी का शुक्रवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने सीडीओ सुनील कुमार धनवंता और एडीएम अरुण कुमार के साथ निरीक्षण किया। इंजीनियरों ने बताया कि जांच का काम 14 से 15 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान अवर अभियंता जल निगम संदीप जायसवाल मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat