बहराइच में ठाकुर हुकुम सिंह बास्केटबॉल अकादमी ने 3×3 कैंपस क्लैश टूर्नामेंट कराया। दूसरे दिन अंडर-19 बालक वर्ग में डिवाइन ग्रेस स्कूल और अंडर-17 बालिका वर्ग में हूप गर्ल्स चैंपियन बनीं। अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल में डिवाइन ग्रेस स्कूल ने जयपुरिया स्कूल को 12-8 से हराया। आयुष वर्मा ‘बेस्ट शूटर’ और विराट शर्मा ‘बेस्ट प्लेयर’ चुने गए। हुजूरपुर ब्लॉक प्रमुख अजीत प्रताप सिंह और मेजर एसपी सिंह ने विजेता टीम को ट्रॉफी दी। अंडर-17 बालिका वर्ग के फाइनल में हूप गर्ल्स ने फायर योद्धा को 6-2 से शिकस्त दी। मधु ‘बेस्ट शूटर’ और सौम्या ‘बेस्ट प्लेयर’ बनीं। मुख्य अतिथि ज्योति बंसल और राजा यशवेंद्र विक्रम सिंह ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी दी। टूर्नामेंट में प्रखर मिश्र, राजा सिंह, गुरकरन सिंह वालिया, जय तिवारी निर्णायक थे। प्रणव शुक्ला व शाश्वत अग्रवाल ने कमेंट्री की। केडीसी एकेडमी के सचिव जय तिवारी, बास्केटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मोहित शुक्ल समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› Ahirouli Bal Vatika Controversy | Anganwadi Center Staff Attendance Audit › आगरा:नवरात्र से पहले खाद्य विभाग का छापा, 180 लीटर सरसों का तेल और कुट्टू का आटा सीज; 13 नमूने जांच को भेजे – Food Department Conducts Raid; Buckwheat Flour And Mustard Oil Seized › Basti News:पुण्यतिथि पर याद किए गए रामविलास पासवान – Ram Vilas Paswan Remembered On His Death Anniversary › सोनौली में 10 टन कद्दू के बीज जब्त:कस्टम और पुलिस ने लाखों रुपए के बीज पकड़े“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026
















