Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश Shravasti News:चोरों ने पार किया नकदी व चार लाख के आभूषण –...

Shravasti News:चोरों ने पार किया नकदी व चार लाख के आभूषण – Thieves Made Off With Cash And Jewelry Worth Four Lakh Rupees

Thieves made off with cash and jewelry worth four lakh rupees.

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती

Updated Fri, 09 Oct 2026 11:10 PM IST


अकबरपुर गांव में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान



इकौना। ग्राम पंचायत अकबरपुर में बुधवार रात चोरों ने एक ग्रामीण के घर से नकदी और चार लाख रुपये से अधिक के आभूषण चुरा लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इकौना थाना क्षेत्र के अकबरपुर निवासी मिंटू सिंह परिवार के साथ खाना खाकर सो रहे थे। गांव में बिजली आपूर्ति ठप होने का फायदा उठाकर चोर घर में घुसे। वे कमरे में रखा बक्सा और अटैची उठा ले गए। अटैची में 2000 रुपये नकद और चार लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण थे। सुबह उठने पर मिंटू सिंह ने सामान बिखरा और बक्सा-अटैची गायब पाया। बाद में बक्सा और अटैची कमरे के बाहर पड़े मिले। मिंटू सिंह ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। सीओ भरत पासवान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मौके पर जांच की गई है। उन्होंने जल्द चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया।


संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat