बस्ती में 30 और 31 अक्टूबर को अर्नव चक्रवात के असर से तेज बारिश और आंधी आई। इससे धान की फसल को नुकसान हुआ। भाजपा जिला महामंत्री और साऊंघाट ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार ने किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। अभिषेक कुमार ने प्रभावित किसानों की फसलों का तुरंत सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है। पत्र में उन्होंने कहा कि तेज हवा और लगातार बारिश से कई खेतों में धान की फसल जलमग्न हो गई, जबकि कई जगह फसल गिरकर खराब हो गई। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है। अभिषेक कुमार ने मुख्यमंत्री से अधिकारियों के जरिए फसल के नुकसान का सही आकलन कराकर नियमानुसार किसानों को जल्द मुआवजा देने का आग्रह किया है।
और पढ़ें
›
रास्ते की मरम्मत की मांग पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया:निचलौल में बाढ़ में पुलियों के पास बह गई थी मिट्टी; प्रशासन ने तय समय में काम कराने की बात कही
›
बारिश और आंधी से फसलें खराब:बस्ती के साउघाट में धान के साथ आलू, टमाटर, गोभी, मिर्च और लौकी की खेती को नुकसान
›
जमुनहा चौराहे पर कूड़े का ढेर नहीं हटाया गया:स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से की सफाई की मांग
