श्रावस्ती में भिनगा-राजपुर मार्ग पर गुरुवार देर शाम करीब 7 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक जिला अस्पताल भिनगा में ड्यूटी समाप्त कर अपने घर लौट रहा था। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। वही मृतक के शव का आज पीएम होगा। जानकारी के अनुसार सिरसिया थाना क्षेत्र के बदलपुर गांव निवासी संतोष कुमार पिछले कुछ महीनों से जिला अस्पताल भिनगा में अंडर ट्रेनिंग के तहत सेवाएं दे रहे थे। वह अस्पताल के दवा काउंटर पर मरीजों को दवाएं वितरित करते थे। गुरुवार शाम करीब सात बजे ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। भिनगा-राजपुर मार्ग पर अंटा से आगे जंगल के पास अंधेरे में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद संतोष सड़क किनारे गंभीर हालत में गिर पड़े, जबकि उनकी बाइक दूसरी तरफ जा गिरी। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया वाहन चालक मौके से फरार हो गया। काफी देर तक घायल अवस्था में पड़े रहने के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। दो वर्ष पहले उनकी शादी हुई बताया जाता है कि संतोष अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। करीब दो वर्ष पहले उनकी शादी हुई थी और उनका एक मासूम बेटा भी है। परिवार में माता-पिता हैं, जो खेती-किसानी करते हैं। इकलौते बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से अस्पताल कर्मी की मौत:श्रावस्ती में घर लौटते समय हादसा, दो साल पहले हुई थी शादी
और पढ़ें
›
महराजगंज अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के बाहर कुत्ते घूम रहे:मरीजों के रास्ते में आते हैं, तीमारदारों ने कुत्तों को हटाने की मांग की
›
बस्ती में किसान आवारा पशुओं से परेशान:आलू, प्याज, टमाटर समेत फसलों के चारों ओर बांस और लकड़ी लगा रहे किसान
›
बृजमनगंज में पुलिस ने व्यापारियों के साथ बैठक की:थानाध्यक्ष ने सड़क पर दुकान न लगाने और बिना लाइसेंस पटाखे न बेचने की हिदायत दी
