बृजमनगंज थाना परिसर में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने व्यापारियों के साथ बैठक की। इसमें दीपावली और छठ पूजा शांति से मनाने पर बात हुई। मिश्रा ने व्यापारियों से कहा कि त्योहारों के दौरान दुकानें सड़क की पटरी के पीछे लगाएं और सड़क पर अतिक्रमण न करें। पटाखों की दुकान तय जगह पर ही लगाई जाए। बिना लाइसेंस कोई भी पटाखा दुकान या अपने पास नहीं रख सकता। बिना लाइसेंस पटाखे की दुकान मिलने पर कार्रवाई होगी। उन्होंने लोगों से त्योहार आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। डीजे संचालकों से कहा कि वे सरकार के तय मानकों के अनुसार ही डीजे बजाएं। आवाज तय मानक से तेज होने पर पुलिस कार्रवाई करेगी। मिश्रा ने व्यापारियों से त्योहार शांतिपूर्वक मनाने में पुलिस और प्रशासन का साथ देने को कहा। उन्होंने उपद्रव करने या माहौल खराब करने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की, ताकि समय पर कार्रवाई हो सके। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बृजमनगंज में पुलिस ने व्यापारियों के साथ बैठक की:थानाध्यक्ष ने सड़क पर दुकान न लगाने और बिना लाइसेंस पटाखे न बेचने की हिदायत दी
और पढ़ें
›
अज्ञात वाहन की टक्कर से अस्पताल कर्मी की मौत:श्रावस्ती में घर लौटते समय हादसा, दो साल पहले हुई थी शादी
›
मुंडेरवा सीएचसी में शिकायतों पर औचक निरीक्षण:अधिकारियों ने डॉक्टरों-कर्मचारियों की उपस्थिति जांची, रोस्टर से ड्यूटी और लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी
›
रामपुर कटेल में रामलीला का दूसरा दिन:नौ दिन तक राम-लक्ष्मण की लीलाओं का मंचन, अंतिम दिन होगा रावण दहन












