जमुनहा क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर से हो रही मूसलाधार बारिश से खेतों में कटी फसल और खुले में रखी उपज भीगने का खतरा है। बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही कम होने से दुकानदारों का कारोबार भी घटा। मल्हीपुर, बीरगंज बाजार, जमुनहा बाजार, बदला चौराहा, कानीबोझी, साईगांव चौराहा और मल्ही चौराहा समेत आसपास के इलाकों में बारिश का असर दिखा। किसान अपनी फसल और उपज को सुरक्षित जगह पहुंचाने में जुटे रहे। फसल भीगने और नुकसान की आशंका से किसान चिंतित हैं। बारिश के कारण इन बाजारों में आम दिनों के मुकाबले ग्राहक कम पहुंचे। दोपहर से लगातार बारिश होने के चलते दुकानदार दिनभर ग्राहकों का इंतजार करते रहे। बिक्री कम होने से उन्हें नुकसान की चिंता है। किसान फसल बचाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि दुकानदार मौसम साफ होने और ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं।
और पढ़ें
›
श्रावस्ती डीएम ने खेत में कराई धान की क्रॉप कटिंग:प्रति हेक्टेयर 55 कुंतल उपज का आकलन, बनाए गए 42 क्रय केंद्र
›
सिसवा में छठ महापर्व पर घाटों की तैयारियां हुई तेज:सुविधाओं को लेकर नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने दिए निर्देश
›
बस्ती में किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का प्रसारण:बनासकांठा से हुए कार्यक्रम में 155 किसान शामिल, प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया
