Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home देश अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती के चिकित्सीय परीक्षण/चरित्र सत्यापन...

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती के चिकित्सीय परीक्षण/चरित्र सत्यापन प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया, पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने हेतु दिये दिशा-निर्देश

श्रावस्ती।अपर पुलिस अधीक्षक चंद्र केश सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा मे आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती की चिकित्सीय परीक्षण/चरित्र सत्यापन प्रक्रिया को निष्पक्ष व सकुशल सम्पन्न कराने हेतु निरीक्षण किया गया। चिकित्सीय परीक्षण/चरित्र सत्यापन प्रक्रिया की ड्यूटी में लगे चिकित्सक, अधिकारी/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान 01 महिला व 04 पुरुष कुल 05 अभ्यर्थियों का चिकित्सीय परीक्षण/चरित्र सत्यापन किया गया है। संम्पूर्ण प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरो की निगरानी में की गयी है व संम्पूर्ण प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिग भी की गयी है, जिससे इस प्रक्रिया को पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ सम्पन्न किया जा सके। इस प्रक्रिया मे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नही होगी। इस दौरान
चिकित्सकगण,प्रतिसार निरीक्षक सहित ड्युटी में लगे कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here