नई दिल्ली। दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज जल्द ही पल्सर एनएस125 के अपडेटेड मॉडल को पेश कर सकती है। यह अपडेटेड बाइक कई और नए फीचर्स के साथ बाजार में धूम मचाने को तैयार है। इसे हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिससे यह पुष्टि हुई है कि इसमें नया टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। जानकारी के अनुसार, नई पल्सर एनएस125 में 5-इंच का टीएफटी डिस्प्ले होगा, जो इसके सेगमेंट में काफी उन्नत माना जा रहा है। यह डिस्प्ले गूगल मैप्स मिररिंग, म्यूजिक कंट्रोल, डॉक्यूमेंट स्टोरेज और लैप टाइमर जैसे फीचर्स को सपोर्ट करेगा। खास बात यह है कि यह एंड्रॉइड फोन की स्क्रीन बंद होने पर भी गूगल मैप्स मिररिंग की सुविधा देगा। इसमें डे-नाइट थीम और ऑटो ब्राइटनेस एडजस्टमेंट भी मिलेगा। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर कंपनी इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी देती है, तो बाइक में राइडिंग मोड्स भी शामिल किए जा सकते हैं। अन्य संभावित फीचर्स में हैजर्ड लाइट स्विच और पैनिक ब्रेक अलर्ट शामिल हो सकते हैं। राइडर की सुविधा के लिए इसमें एडजस्टेबल क्लच और ब्रेक लीवर भी दिए जाने की संभावना है।
हार्डवेयर के मामले में, अपडेटेड पल्सर एनएस125 में ज्यादातर चीजें मौजूदा मॉडल जैसी ही रह सकती हैं, जैसे फ्रंट डिस्क ब्रेक, रियर ड्रम ब्रेक, रियर मोनोशॉक और फ्रंट टेलिस्कोपिक फोर्क्स। हालांकि, इंजन में मामूली बदलाव की उम्मीद है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस में सुधार देखने को मिल सकता है। मौजूदा पल्सर एनएस125 में 124सीसी का 4-वॉल्व इंजन मिलता है, जो 12पीएस की पावर और 11 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है।
(function(d, s, id) { var js, fjs = d.getElementsByTagName(s)[0]; if (d.getElementById(id)) return; js = d.createElement(s); js.id = id; js.src = “//connect.facebook.net/en_US/sdk.js#xfbml=1”; fjs.parentNode.insertBefore(js, fjs); }(document, ‘script’, ‘facebook-jssdk’));
















