महराजगंज के पनियरा क्षेत्र के कुंआचाप स्थित निजी स्कूल एसआईडी एकेडमी में छात्र की पिटाई और बिना मान्यता कक्षाएं चलाने के आरोपों की जांच रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) को सौंप दी गई है।
माधोनगर निवासी घीसियावन मौर्य ने BSA और मुजुरी चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप है कि स्कूल की अध्यापिका ने उनके पोते शौर्य मौर्य, जो कक्षा 2 में पढ़ता है, को पीटा। इससे उसके मुंह से खून निकलने लगा।
घीसियावन मौर्य का आरोप है कि घटना का विरोध करने वे स्कूल पहुंचे, लेकिन प्रबंधक ने उनकी बात नहीं सुनी। इसके बाद प्रबंधक उनके घर पहुंचा और उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट की। शिकायत में जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि एकेडमी बिना मान्यता के कक्षा 10 तक चल रही है और जरूरी नियम-शर्तें पूरी नहीं करती।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी (ABSA) अंकिता सिंह के नेतृत्व में जांच टीम बनाई गई थी। टीम ने स्कूल का निरीक्षण किया और शिक्षकों की संख्या, छात्रों की उपस्थिति, बुनियादी सुविधाओं और मान्यता के दस्तावेजों की जांच की।
टीम ने छात्र शौर्य और उसके परिजनों के बयान भी दर्ज किए। अंकिता सिंह ने बताया कि निरीक्षण की विस्तृत जांच रिपोर्ट BSA को सौंप दी गई है। अब उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई होगी।
स्कूल के प्रबंधक अनिल कुमार पासवान ने छात्र के परिवार की ओर से लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया है।
पनियरा के स्कूल पर बिना मान्यता कक्षाएं चलाने का आरोप:छात्र की पिटाई और स्कूल की मान्यता की जांच रिपोर्ट सौंपी गई
और पढ़ें
›
सक्सेना तिराहे पर महाप्रसाद बांटा गया:पनियरा विधायक ने पूजा की, सदर विधायक भी रहे मौजूद
›
साइकिल से 314 दिन में भारत घूमकर लौटे शिव प्रसाद:जोलहाबारी के निवासी ने 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन किए, 18 हजार किमी से ज्यादा दूरी तय की
›
भया पुरवा में खराब हैंडपंप से पेयजल की दिक्कत:ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी से मरम्मत कराने की मांग की
