BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home बड़ी खबर, बड़ा असर बाबा बागेश्वर निकालेंगे रथ यात्रा, 11 अक्टूबर से 5 जिलों में तय...

बाबा बागेश्वर निकालेंगे रथ यात्रा, 11 अक्टूबर से 5 जिलों में तय करेंगे 500 KM की दूरी

छतरपुर। छतरपुर स्थित प्रसिद्ध बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भारत को ‘हिंदू राष्ट्र’ बनाने के अपने अभियान को आगे बढ़ाने के लिए एक बार फिर से एक बड़े आयोजन की तैयारी में जुट गए हैं।

रथ यात्रा के जरिए जन-जन तक पहुंचेंगे

इस बार पंडित धीरेंद्र शास्त्री पदयात्रा के स्थान पर एक भव्य ‘रथ यात्रा’ के माध्यम से सीधे आम जनता के बीच पहुंचेंगे। उन्होंने खुद एक आधिकारिक वीडियो संदेश जारी करते हुए इस भव्य यात्रा का ऐलान किया है।

11 अक्टूबर से नवरात्रि पर होगी शुरुआत

घोषणा के अनुसार, यह विशेष रथ यात्रा आगामी नवरात्रि के पावन अवसर पर 11 अक्टूबर से शुरू होगी और कुल 5 दिनों तक लगातार जारी रहेगी। इस यात्रा को लेकर उनके अनुयायियों और समर्थकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

 

संबंधित खबरें
Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat