बघाड़ी से मां दुर्गा की शोभायात्रा निकली:डीजे की धुन और जयकारों के बीच श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सजी प्रतिमा लेकर लालगंज घाट की ओर रवाना

0
0

लालगंज थाना क्षेत्र के बघाड़ी गांव से बुधवार शाम मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ शोभायात्रा निकाली गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सजी प्रतिमा के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे की धुन और जयकारों के बीच शोभायात्रा आगे बढ़ी।
शोभायात्रा बगड़ी गांव से निकलकर बनकटी ब्लॉक पहुंची। इसके बाद यह महादेवा होते हुए लालगंज घाट की ओर रवाना हुई। श्रद्धालु रास्ते में नाचते-गाते और मां दुर्गा के जयकारे लगाते रहे।
विभिन्न चौराहों और रास्तों पर प्रतिमा के दर्शन के लिए लोग जुटे। कई जगह श्रद्धालु प्रतिमा देखने के लिए रुके।
दुर्गा पूजा के अवसर पर शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु शामिल हुए और मां दुर्गा के जयकारे लगाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here