धौरहरा में साइकिल सवार गिरा:सिर में चोट, अस्पताल में भर्ती, सामने से आ रही गाड़ी की रोशनी से हादसा

0
0

महराजगंज के सोनौली कोतवाली क्षेत्र में धौरहरा गांव के पास शाम करीब 6:30 बजे साइकिल सवार युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। सभासद प्रतिनिधि राजेश गुप्ता अस्पताल पहुंचे और युवक के इलाज में मदद की। परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई। राजेश गुप्ता ने बताया कि युवक धौरहरा गांव का रहने वाला है और नौतनवा से साइकिल पर घर लौट रहा था। रास्ते में सामने से आ रही गाड़ी की तेज रोशनी उसकी आंखों पर पड़ी। इससे उसे आगे देखने में परेशानी हुई और वह साइकिल से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। गिरने से उसके सिर में चोट लगी। सोनौली थाना अध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि युवक को हल्की चोटें आई हैं। परिजनों ने अस्पताल में उसका इलाज कराया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। स्थानीय लोगों ने वाहन चालकों से रात में सावधानी से गाड़ी चलाने और सामने से आ रहे वाहनों की रोशनी को लेकर सतर्क रहने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here