बागापार क्षेत्र में सैकड़ों जगह मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं स्थापित:दीपावली पर पूजा पंडालों में उमड़े श्रद्धालु, पुलिस ने सुरक्षा के लिए जवान तैनात किए

0
2

बागापार दीपावली पर बागापार क्षेत्र के गांवों और बाजारों में मां लक्ष्मी की सैकड़ों प्रतिमाएं स्थापित की गईं। पूजा पंडालों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। शुक्रवार रात वैदिक मंत्रोच्चार और जयकारों के बीच प्रतिमाओं का अनावरण हुआ। जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने मां लक्ष्मी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बागापार में बुधवार वाली बाजार, समय माता स्थान, विशुनपुरवा, जनकपुर, शिवपुर, नाई टोला, बरगदवा, बरईठवां, बेलहिया, पिपरा, कोदईपुर, रामपुर, बहेरवा और अमरुआ समेत दर्जनों जगहों पर प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। शाम होते ही पंडाल रोशनी से जगमगा उठते हैं। दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बच्चों और युवाओं में भी पर्व को लेकर उत्साह है। पर्व के दौरान शांति बनाए रखने के लिए बागापार चौकी पुलिस सतर्क है। चौकी प्रभारी नागेंद्र मणि ने बताया कि सभी पूजा पंडालों पर पुलिस नजर रख रही है। शांति व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है और अराजक तत्वों पर निगरानी रखी जा रही है। त्योहार में अशांति फैलाने वालों पर शख्त कार्रवाई की जाएगी। चौकी प्रभारी नागेंद्र मणि ने लोगों से दीपावली आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here