बारिश से धान की फसल पानी में डूबी:विक्रमजोत और बस्ती के किसानों की सरसों की बुवाई भी बर्बाद

0
0

विक्रमजोत, बस्ती में दो दिन लगातार हुई बारिश से खेतों में पककर तैयार धान की फसल पानी में डूब गई। सरसों की बुवाई भी बर्बाद हो गई। किसान खेतों में चारपाई डालकर धान निकाल रहे हैं और उसे सुखाने में जुटे हैं। शंकरपुर गांव के किसान हरी प्रसाद प्रजापति ने बताया कि उनकी पूरी फसल बर्बाद हो चुकी है। अमोलीपुर, कैथोलिया और हंसराजपुर गांव के किसानों ने भी नुकसान की बात कही। किसानों के मुताबिक, पिछली बारिश से भी काफी नुकसान हुआ था। दो दिन की बारिश ने बची हुई फसल की उम्मीद भी खत्म कर दी। फसल डूबने से परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here