बृजमनगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे बृजमनगंज-फरेंदा मार्ग पर बनकटी मोड़ के पास से पकड़ा। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि मधे्या बुजुर्ग टोला केवटलिया, थाना फरेंदा निवासी अभिषेक राज विश्वकर्मा ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसने शादी से इंकार कर दिया।
पुलिस ने शिकायत पर बृजमनगंज थाने में मु.अ.सं. 246/26 के तहत बीएनएस की धारा 69, 115(2) और 351(3) में केस दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में टीम बनाई गई। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और सीओ फरेंदा सुश्री दीप्तिशिखा शर्मा ने कार्रवाई की निगरानी की। टीम का नेतृत्व बृजमनगंज थानाध्यक्ष ने किया।
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर टीम ने 30 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे आरोपी अभिषेक राज विश्वकर्मा (20) को गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक आलोक यादव, कांस्टेबल अमरनाथ राय और कांस्टेबल विकास पाण्डेय शामिल थे।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:बृजमनगंज पुलिस ने अभिषेक राज विश्वकर्मा को बनकटी मोड़ से पकड़ा
और पढ़ें
›
छेड़खानी की शिकायत पर युवती के पिता-दादा पर हमला:श्रावस्ती में एक आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
›
बस्ती में मकान का पानी सड़क पर गिरने की शिकायत:जिलाधिकारी से सड़क की पैमाइश कराकर अतिक्रमण हटाने की मांग की
›
भैंसे से टकराकर टेंपो पलटा:श्रावस्ती के बैभी मोड़ पर 6 लोग घायल, सभी की हालत खतरे से बाहर
