Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश बस्ती इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी को अगवा कर पीटा:हाथ-पैर बांधकर गाड़ी में रखा; चलती...

बस्ती इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी को अगवा कर पीटा:हाथ-पैर बांधकर गाड़ी में रखा; चलती कार से कूदकर बचाई जान

0
3

बस्ती में पैसे के लेनदेन के विवाद में बस्ती शहर के एक बड़े इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी को अगवा कर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गुरुवार शाम कोतवाली थाना क्षेत्र के पकौड़ी चौराहे से कुछ लोग कारोबारी को जबरन चार पहिया वाहन में बैठाकर ले गए। रास्ते में मारपीट करने के बाद हाथ-पैर बांधकर गाड़ी में रखा। रात करीब 11:30 बजे रुधौली क्षेत्र के कोहरा गांव के पास कारोबारी ने चलती गाड़ी से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। रस्सी से बंधे कारोबारी को राहगीरों ने मुक्त कराया कोहरा गांव के पास सड़क पर घायल अवस्था में पड़े कारोबारी को देखकर राहगीर रुक गए। उसके पैर में मोटी रस्सी बंधी थी। लोगों ने तत्काल रस्सी काटकर उसे मुक्त कराया और पुलिस व एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव और विशुनपुरवा चौकी प्रभारी राजकुमार पटेल पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुधौली पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पकौड़ी चौराहे से वाहन में बैठाकर ले गए प्रभारी थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव के मुताबिक, घायल ने अपनी पहचान राजीव पांडेय पुत्र राम मनोहर पांडेय, निवासी भैसहिया, कोतवाली थाना क्षेत्र के रूप में बताई है। पूछताछ में उसने बताया कि पैसे के लेनदेन को लेकर गुरुवार शाम कुछ लोग उसे पकौड़ी चौराहे से जबरन चार पहिया वाहन में बैठाकर ले गए थे। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई और हाथ-पैर बांध दिए गए। चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान कारोबारी ने बताया कि कोहरा गांव के पास मौका पाकर वह चलती गाड़ी से कूद गया। घायल अवस्था में सड़क पर पड़े कारोबारी को राहगीरों ने देखा और उसकी मदद की। पुलिस घायल के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है। आरोपितों की पहचान और लेनदेन के विवाद की वास्तविक वजह का पता लगाया जा रहा है। चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि आनंद पांडेय की तहरीर पर ओम मिश्रा निवासी रानीपुर सहित चार अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर शहर के कारोबारियों में भी चर्चा है।