रुकसार ने आलिमा की तालीम पूरी की:हेमपुर के प्रधान रईस अहमद की बेटी ने भिनगा बाजार के जामिया हुमैरा लिलबनात से पढ़ाई की

0
2

श्रावस्ती के हेमपुर गांव के ग्राम प्रधान रईस अहमद की बेटी रुकसार ने भिनगा बाजार के जामिया हुमैरा लिलबनात से आलिमा की तालीम पूरी की। परिवार और गांव के लोगों ने उन्हें बधाई दी।
रुकसार ने शुरुआती चार साल की पढ़ाई गांव के मदरसे में की। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए जामिया हुमैरा लिलबनात, भिनगा बाजार में दाखिला लिया।
ग्राम प्रधान रईस अहमद ने कहा कि बेटी के आलिमा बनने पर उन्हें खुशी है। उन्होंने कहा कि बेटियों को अच्छी तालीम दिलाना जरूरी है।
रुकसार के बड़े पिता खुर्शीद अहमद ने कहा कि उनकी कामयाबी से परिवार में खुशी है। रिश्तेदारों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने भी उन्हें बधाई दी और उनके भविष्य के लिए दुआ की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here