
छावनी पुलिस ने पानी की मोटर चोरी के एक मामले में शनिवार को फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की मोटर भी बरामद की है। यह गिरफ्तारी अपराधियों को पकड़ने के अभियान के तहत की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रवेश कुमार सिंह उर्फ राजा के तौर पर हुई है। वह सचिन सिंह का बेटा और बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के जोत आसरे, अमोढ़ा का रहने वाला है। पुलिस टीम ने उसे चोरी की मोटर के साथ पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद छावनी थाने में दर्ज केस नंबर 183/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को कोर्ट भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रवेश कुमार सिंह के खिलाफ पहले भी कई केस दर्ज हैं। साल 2023 में छावनी थाने में दहेज कानून और अन्य धाराओं में एक मामला दर्ज हुआ था। वहीं, साल 2026 में रुधौली थाने में भी बीएनएस की कई धाराओं के तहत एक और केस दर्ज है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर रामकुमार पासवान, सिपाही शिल्लू जायसवाल, सिपाही चंद्रकेश प्रजापति और सिपाही अभिषेक यादव शामिल थे।









































