महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ श्रावस्ती मे SSB परिसर में गूंजा गणपति बप्पा मोरया:सीमा सुरक्षा में तैनात...

श्रावस्ती मे SSB परिसर में गूंजा गणपति बप्पा मोरया:सीमा सुरक्षा में तैनात जवानों-परिवारजनों ने निकाली झांकी, 10 दिन चलेगा गणेश उत्सव

श्रावस्ती में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने सोमवार देर शाम गणेश चतुर्थी उत्सव की शुरुआत की। भिनगा स्थित एसएसबी परिसर में कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण के नेतृत्व में गणपति की प्रतिमा स्थापित की गई। इस दौरान जवानों के साथ संदीक्षा सदस्य और उनके बच्चे भी उत्साह से शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच पूरा परिसर गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा। पूजा पंडाल में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश की स्थापना के बाद विधि-विधान से पूजा की गई। इसके बाद भजन-कीर्तन, सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण हुआ। जवानों और उनके परिवारों की मौजूदगी से परिसर में धार्मिक उत्सव का माहौल बन गया। मुख्य द्वार से मंदिर तक निकली गणेश जी की झांकी गणेश चतुर्थी पर एसएसबी परिसर में भगवान गणेश की झांकी निकाली गई। यह झांकी मुख्यालय के मुख्य द्वार से शुरू होकर पारिवारिक आवासीय परिसर होते हुए मंदिर तक पहुंची। जवानों और बच्चों ने ढोल-नगाड़ों के साथ झांकी में हिस्सा लिया। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। वैदिक मंत्रों के बीच स्थापित हुई प्रतिमा, हुई सामूहिक आरती सोमवार देर शाम पूजा पंडाल में वैदिक मंत्रों के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। इसके बाद पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और सामूहिक आरती हुई। जवानों और उनके परिवारों ने पूजा में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के बाद सभी को प्रसाद बांटा गया।
10 दिन चलेगा उत्सव, 25 सितंबर को होगा विसर्जन एसएसबी परिसर में गणेश उत्सव 10 दिनों तक चलेगा। इस दौरान हर दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाएगी। 25 सितंबर को प्रतिमा विसर्जन और भंडारे के साथ उत्सव का समापन होगा। अधिकारियों के मुताबिक, कार्यक्रम में जवानों के परिवारों की भागीदारी से उत्सव का माहौल और खास बन गया है। कमांडेंट बोले- त्योहार आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करते हैं कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण ने जवानों और उनके परिवारजनों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक त्योहार हमारी परंपराओं को जीवित रखने के साथ आपसी भाईचारे, एकता, सद्भाव और पारिवारिक मेलजोल को मजबूत करते हैं। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और बुद्धि-समृद्धि का देवता माना जाता है। मान्यता है कि भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इसी वजह से किसी भी शुभ काम की शुरुआत से पहले गणेश पूजा करने की परंपरा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here