BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ विश्वकर्मा पूजा पर सजीं लोहे की दुकानें:बस्ती के कई इलाकों में दुकानदारों...

विश्वकर्मा पूजा पर सजीं लोहे की दुकानें:बस्ती के कई इलाकों में दुकानदारों ने की पूजा-अर्चना, बांटी मिठाइयां

बस्ती साउघाट और उसके आसपास के कई इलाकों में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाई गई। जमतसई, मजमा अमीर, गंधारिया, फैज प्रसाद, जफर गौरा चौराहा, मथुरापुर, मानिकचंद और बाघ नगर जैसे क्षेत्रों में लोहे से जुड़ी सभी दुकानों को सजाया गया। रंगोली: गैरेज के मुख्य द्वार पर रंग-बिरंगे रंगों या फूलों की पंखुड़ियों से एक सुंदर रंगोली बनाएं। आप चाहें तो रंगोली में ‘स्वस्तिक या किसी औजार (जैसे रिंच या हथौड़ा) की आकृति बना सकते हैं मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकानों से लेकर सरिया और अन्य लोहे का सामान बेचने वाली दुकानों पर खास तैयारियां की गईं। दुकानदारों ने बाबा विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान नारियल फोड़े गए और लोगों को मिठाइयां भी बांटी गईं।