
बस्ती जिले के बनकटी लालगंज थाना क्षेत्र में केलालगंज चौकी के सामने कुछ लोगों ने सड़क पर लेटकर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि जमीन विवाद में उनकी सुनवाई नहीं हो रही है और दबंगों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। प्रदर्शनकारी पुलिस चौकी के ठीक सामने सड़क पर लेट गए थे। सामने आई तस्वीरों में वे कुर्सियों पर बैठे पुलिसकर्मियों के सामने अपनी शिकायत करते दिख रहे हैं। बताया गया कि सड़क पर लेटे सभी लोग लालगंज के ही रहने वाले हैं। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी उनकी बात नहीं सुनी गई। इसके बाद उन्होंने सड़क पर उतरकर यह प्रदर्शन शुरू किया। चौकी के सामने सड़क पर हुए इस प्रदर्शन से स्थानीय पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। यह पूरा मामला लालगंज थाना क्षेत्र की लालगंज चौकी से जुड़ा है। इस मामले में थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता करा दिया गया है। उन्होंने लेखपाल को निर्देश दिए हैं कि वे मौके पर जाकर जमीन की नाप-जोख करें और दोनों पक्षों को उनका जितना हिस्सा बनता है, वह बांट दिया जाए।























