बस्ती के पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय मूडघाट में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। संकल्प यात्रा के तहत हुए इस कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने केक काटकर प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति पदक से सम्मानित प्रधानाध्यापक डॉ. सर्वेष्ट मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन और उनके 25 साल के कार्यकाल पूरे होने पर स्कूल को गुब्बारों से सजाया गया था। बच्चों ने आकर्षक रंगोली बनाई। शाम 7 बजे पूरे स्कूल को मिट्टी के दीपों से रोशन किया गया। इस मौके पर स्कूल में एक समारोह का आयोजन किया गया। बच्चों ने केक काटे। बड़ी संख्या में शिक्षकों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सभी ने देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। डॉ. सर्वेष्ट मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम में बच्चों ने मोदी के कामों पर कविताएं और भाषण भी सुनाए। इस दौरान स्कूल के शिक्षक श्रीमती आराधना, शैल यादव, रचना सिंह, विनय चौधरी, अश्वनी कौशिक, मनीष कनौजिया और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि परशुराम समेत कई अभिभावक मौजूद रहे।
सूअरों की मौत ने बढ़ाई चिंता, जांच में सामने आया अफ्रीकन...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में 'अफ्रीकन स्वाइन फीवर' (African Swine Fever) के संक्रमण की पुष्टि के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच...
























