बस्ती में मृत भाई की जमीन हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैनामा कराने का मामला सामने आया है। हर्रैया पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। कार्रवाई शिकायतकर्ता छविलाल की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद हुई। छविलाल महादेवा पूरन, थाना छावनी के रहने वाले हैं। मृत भाई की जमीन का कराया बैनामा शिकायत के मुताबिक, छविलाल के मृत भाई हृदयराम के नाम 0.2613 हेक्टेयर जमीन थी। यह जमीन गाटा संख्या 992 में 1/3 हिस्से में दर्ज थी। आरोप है कि आरोपियों ने आपस में मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और जमीन का बैनामा करा लिया। बैनामे में सुजाता नाम की महिला को हृदयराम की पत्नी बताया गया है। हालांकि, शिकायतकर्ता ने सुजाता को फर्जी पत्नी बताया है। बैनामे में दो लोगों को गवाह भी बनाया गया था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी का आरोप छविलाल का आरोप है कि जब उन्होंने फर्जी बैनामे का विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में अमोढ़ा खास, थाना छावनी निवासी लल्लू चौहान, सुजाता (पत्नी अज्ञात), शेखपुरा निवासी रमेश चंद्र शर्मा और चंदहा, थाना छावनी निवासी कार्तिक शुक्ल के खिलाफ केस दर्ज किया है। 16 सितंबर को दर्ज हुआ मुकदमा शिकायत के अनुसार, यह घटना 19 मार्च 2026 की है। पुलिस ने एसपी के आदेश के बाद 16 सितंबर 2026 को शाम 4:27 बजे मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब बैनामे से जुड़े दस्तावेजों और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
पार्क में बाबा साहब- बुद्ध की प्रतिमा लगाने की मांग:ग्रामीणों ने...
महराजगंज के फरेंदा तहसील क्षेत्र की ग्राम सभा सोनचिरैया के ग्रामीणों ने अंबेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और भगवान गौतम...




























