BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ पीएम मोदी के जन्मदिन पर सिसवा ब्लॉक में दीपोत्सव:पंचायत भवनों से अमृत...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सिसवा ब्लॉक में दीपोत्सव:पंचायत भवनों से अमृत सरोवर तक रोशन हुए गांव-गांव, जगमगाया सिसवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार शाम सिसवा विकास खंड परिसर दीपों से रोशन हो गया। बीडीओ अर्जुन चौधरी की देखरेख में ब्लॉक कार्यालय में दीप जलाकर कार्यक्रम शुरू किया गया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ अर्जुन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के सार्वजनिक कार्यकाल का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इस मौके पर गांव-गांव में दीप जलाकर उत्सव मनाया जा रहा है। इसके लिए विकास खंड की सभी ग्राम पंचायतों में बड़े स्तर पर कार्यक्रम हुए। बीडीओ ने बताया कि ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन, अमृत सरोवर, खेल मैदान और मनरेगा पार्क समेत कई सार्वजनिक जगहों पर दीप जलाए गए। इसके साथ ही ग्रामसभाओं में घर-घर भी दीप रोशन किए गए। इससे शाम होते ही ग्रामीण इलाकों में कई जगह दीपों की रोशनी से जगमगा उठीं। ब्लॉक कार्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम में पंचायत सचिव नीरज सिंह, शशिकांत पांडेय, योगेश मद्धेशिया, जयहिंद गौतम, विनय शर्मा, पिंटू गुप्ता, राहुल प्रताप, मीनाक्षी, सावित्री विश्वकर्मा, सुनीता गुप्ता, सुनीता केसरी, जगदम्बा देवी, दुर्गावती देवी, शकुंतला देवी, कमल किशोर यादव, सुजीत चौधरी, राकेश यादव, कमला प्रसाद, खजांची प्रसाद और राकेश पटेल मौजूद थे। इनके साथ ही ब्लॉक के अधिकारी-कर्मचारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान दीपों की कतारों से विकास खंड परिसर में उत्सव जैसा माहौल दिखा। वहीं, ग्राम पंचायतों में भी एक साथ दीप जलने से प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर गांव-गांव में दीपोत्सव का माहौल बन गया।