फरेंदा में पुरुवा हवा और बेमौसम बारिश से ठंड और गलन बढ़ गई है। मौसम में अचानक बदलाव के बाद बच्चों में सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार की शिकायतें बढ़ी हैं। अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पिछले कुछ दिनों से आसमान में बादल छाए हैं और रुक-रुककर बारिश हो रही है। सुबह और शाम ठंडी हवा चलने से गलन ज्यादा महसूस हो रही है। अभिभावक बच्चों को घर से बाहर ले जाने में सावधानी बरत रहे हैं। मौसम बदलने से किसान फसलों को लेकर परेशान हैं। वहीं, बच्चों की सेहत को लेकर माता-पिता चिंतित हैं। कोल्ड डायरिया की आशंका भी बनी हुई है। अभिभावकों का कहना है कि कुछ दिन पहले तक मौसम सामान्य था। अचानक बारिश और ठंडी हवा चलने के बाद बच्चों को सर्दी-जुकाम और बुखार होने लगा। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेवा दुबे के चिकित्सक डॉ. केपी पांडेय ने बताया कि मौसम में अचानक बदलाव से बच्चों में सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार की समस्या बढ़ सकती है। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों को ठंडी हवा और बारिश से बचाने, गर्म कपड़े पहनाने और तबीयत खराब होने पर डॉक्टर से सलाह लेने को कहा।
ठंडी हवा और बारिश से बच्चों में सर्दी-बुखार बढ़ा:फरेंदा में अस्पतालों में मरीज बढ़े, कोल्ड डायरिया की आशंका से अभिभावक चिंतित
और पढ़ें
›
अर्नव तूफान की आशंका से किसान फसल समेटने में जुटे:श्रावस्ती में खेतों में अब भी 50% धान खड़ा, कंबाइन और थ्रेसर से कटाई-मड़ाई तेज
›
रामलीला कार्यक्रम का आयोजन:मंचन का आयोजन, जयकारे लगे
›
भारी गांव की मुख्य सड़क पर नाली का गंदा पानी-बहा:मिट्टी और कचरे से नाली जाम; ग्रामीणों ने प्रशासन से सफाई की मांग की
