बिना नई अनुमति मिट्टी खनन पर दो डंपर पकड़े:खनन विभाग ने 50 हजार रुपए जुर्माना लेकर छोड़ा

0
0

घुघली थाना क्षेत्र के भिस्वा उर्फ कोटिया में मिट्टी खनन के मामले में खनन विभाग ने दो डंपर पकड़े। टीम ने 50 हजार रुपए जुर्माना वसूलने के बाद दोनों वाहन छोड़ दिए। इस कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।
खनन निरीक्षक अजीत कुमार ने बताया कि संबंधित जगह पर पहले खनन की अनुमति ली गई थी, लेकिन उसकी अवधि खत्म हो गई थी। नई अनुमति के लिए कार्यालय में आवेदन किया गया था, पर मंजूरी नहीं मिली थी।
खनन की सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और मिट्टी लदे दोनों डंपर पकड़े। जुर्माना जमा कराने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
सवाल यह है कि अनुमति खत्म होने के बाद खनन गतिविधियों पर निगरानी की क्या व्यवस्था थी। विभाग को खनन शुरू होने के बाद इसकी जानकारी मिली या गतिविधियां पहले से चल रही थीं, यह भी स्पष्ट नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here