चंदन कोटिया में टूटी नाली और रास्ते पर कचरा:स्कूली बच्चों और राहगीरों को आने-जाने में परेशानी, ग्रामीणों ने सफाई की मांग की

0
0

श्रावस्ती जिले के जमुनहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत चंदन कोटिया में जन्नन अली के घर के पास नाली कई जगह से टूटी है। मुख्य रास्ते के किनारे कचरा जमा है। इससे स्कूली बच्चों और राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों और अभिभावकों के मुताबिक, बच्चे रोज इसी रास्ते से स्कूल आते-जाते हैं। कचरे से बदबू आती है। ग्रामीणों ने इससे बीमारियां फैलने का खतरा भी बताया। यह रास्ता सोमवार को लगने वाली बरदही बाजार जाने का मुख्य मार्ग है। बाजार के दिन यहां खरीदारों और दुकानदारों की आवाजाही रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन और ग्राम पंचायत से नाली साफ कराने और सड़क किनारे जमा कचरा हटाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here