Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश छह साल की बच्ची की इलाज के दौरान मौत:महराजगंज में आरोपी गिरफ्तार,...

छह साल की बच्ची की इलाज के दौरान मौत:महराजगंज में आरोपी गिरफ्तार, भाजपा नेता ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की

महराजगंज के चौक बाजार इलाके में छह साल की बच्ची के साथ यौन हिंसा हुई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाने की मांग उठ रही है।
भाजपा के प्रांतीय परिषद सदस्य धर्मनाथ खरवार ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को सहयोग का भरोसा दिया।
खरवार ने मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि दोष साबित होने पर आरोपी को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने परिवार को आर्थिक मदद और सुरक्षा देने की भी मांग की।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। खरवार ने आरोपी की संपत्ति में अवैध निर्माण मिलने पर कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग भी की।
खरवार ने कहा कि वह बच्ची को न्याय दिलाने की लड़ाई में पीड़ित परिवार के साथ हैं।