Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत कई नेता RLD में शामिल:बस्ती में महंत ध्रुव...

पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत कई नेता RLD में शामिल:बस्ती में महंत ध्रुव भारती, गोस्वामी कुमकुम भारती और सात ग्राम प्रधानों ने ली सदस्यता

बस्ती में मंगलवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख गोस्वामी कुमकुम भारती समेत कई नेता राष्ट्रीय लोकदल (RLD) में शामिल हुए। कंपनी बाग में शाम करीब 5:30 बजे सदस्यता कार्यक्रम हुआ।
बलरामपुर के जिला पंचायत सदस्य और अखिल भारतीय गोस्वामी महासभा के राष्ट्रीय सचिव महंत ध्रुव भारती ने भी पार्टी की सदस्यता ली। उनके साथ सात ग्राम प्रधान भी RLD में शामिल हुए।
कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्या राज सिंह मौजूद रहे। उन्होंने नए सदस्यों का स्वागत किया। सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह की विचारधारा से प्रभावित लोग पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूर्वांचल में भी हैं। पार्टी पूर्वांचल में संगठन मजबूत कर रही है।
सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में RLD उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर NDA प्रत्याशियों को जिताने के लिए काम करेगी। पार्टी बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चला रही है।
कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।