Home देश ‘थोड़ा सम्मान दिखाइए’, 135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी को शिफ्ट करने...

‘थोड़ा सम्मान दिखाइए’, 135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी को शिफ्ट करने पर SC की केंद्र को फटकार

0
5

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार को कड़ी फटकार लगाई। दिल्ली की 135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी (CSL) के लिए उचित इंतजाम न कर पाने पर अदालत ने नाराजगी जताई।

इस ऐतिहासिक लाइब्रेरी में 8.5 लाख से अधिक किताबें हैं, जिन्हें नई सेंट्रल विस्टा योजना के तहत कहीं और शिफ्ट किया जा रहा है। लाइब्रेरी के साथ हो रहे इस बर्ताव पर नाराजगी जताते हुए, कोर्ट ने सरकार से कहा कि वह किताबों का सम्मान करे

कोर्ट ने साफ कहा, ‘अगर आपको इन किताबों की जरूरत नहीं है, तो इन्हें किसी दूसरे देश को दे दीजिए, जो इनका ख्याल रख सके।’ साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि अगली सुनवाई तक इन किताबों को कहीं और न शिफ्ट किया जाए।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।