सिंदुरिया थाना क्षेत्र के गौनरिया गांव में रविवार को करंट लगने से 27 वर्षीय अखिलेश यादव की मौत हो गई। उन्हें बचाने पहुंची पत्नी सीमा (25) भी गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजनों के मुताबिक, सीमा की हालत खतरे से बाहर है। अखिलेश यादव, रामसेवक के बेटे थे। रविवार शाम वे घर के बिजली बोर्ड में प्लग लगा रहे थे। इसी दौरान पंखे में करंट उतर गया और अखिलेश उसकी चपेट में आ गए। उन्हें बचाने पहुंची सीमा को भी करंट लग गया। परिजन दोनों को जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने अखिलेश को मृत घोषित कर दिया। सीमा का इलाज जारी है। परिजन मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद अखिलेश का शव घर आने का इंतजार कर रहे थे। सोमवार को घर में कोसी भराई की रस्म होनी थी। मंगलवार को बड़े बेटे अंश (5) का मुंडन संस्कार होना था। अखिलेश के परिवार में पत्नी सीमा और दो छोटे बच्चे अर्चना (ढाई वर्ष) और अंश हैं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
महराजगंज में पंखे में करंट उतरने से युवक की मौत:पत्नी झुलसी, छठ के दिन गौनरिया गांव में हुआ हादसा
और पढ़ें
›
दौलौरी में घर का ताला तोड़कर जेवर चोरी:महिला ने एक व्यक्ति पर संदेह जताया; सोनवा पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक चंद्रशेखर प्रजापति को सौंपी
›
व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया:फरेंदा के आनंद नगर में छठ महापर्व का समापन; घाटों पर दीप जलाकर पूजा हुई, जनप्रतिनिधियों ने पुष्पवर्षा की
›
अमहट घाट मेले में बिछड़े लोगों को परिवारों से मिलाया:बस्ती में छठ पर्व पर जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान के निर्देशन में सीओ सिटी, सीआरओ, शहर कोतवाल और प्रशासनिक टीम ने संभाली व्यवस्था

















