श्रावस्ती की ग्राम पंचायत हरदत्तनगर गिरंट के गयादत्त पुरवा में हैंडपंप लंबे समय से खराब है। इसके चलते ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर जाना पड़ रहा है। रोजमर्रा के कामों में भी परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि हैंडपंप खराब होने के बाद से अब तक उसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। गर्मी और रोजमर्रा की जरूरतों के बीच गांव में पीने के पानी की समस्या बनी हुई है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत के अधिकारियों से हैंडपंप की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को पीने का पानी मिल सके।
और पढ़ें
