Home Blog Page 149

चित्रकूट के गधा मेले में छाया ‘चंकी पांडे’, 72 हजार की सबसे ऊंची बोली लगी; पीछे छूटे अमिताभ, शाहरुख और मिथुन

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मंदाकिनी नदी के किनारे लगने वाले चित्रकूट के सदियों पुराने गधा मेले में सोमवार को गधों की बोली लगी। इस मेले में ‘चंकी पांडे’ (बॉलीवुड अभिनेता नहीं, बल्कि एक गधा) आकर्षण का केंद्र बन गया।

चित्रकूट में दीवाली के दौरान हर साल यह ‘गधा मेला’ लगता है। इस मेले में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब और राजस्थान से लगभग 350 गधे और खच्चर लाए गए। चित्रकूट नगर परिषद के मुख्य नगर अधिकारी अंकित सोनी ने बताया कि इस साल करीब 80 जानवरों की खरीद-बिक्री हुई।

‘चंकी पांडे’ की सबसे महंगी बोली

चित्रकूट में लगने वाले इस गधे मेले का बॉलीवुड से गहरा नाता है। गधों की तरफ व्यापारियों का ध्यान खींचने के लिए जानवरों का नाम फिल्मी सितारों के नाम पर रखा जाता हैं। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के पड़ोसी जिलों से भी व्यापारी और खरीदार यहां सौदेबाजी के लिए आते हैं।

मुख्य नगर अधिकारी अंकित सोनी ने बताया, ‘ये फिल्मी नाम केवल मेले तक ही सीमित रहते हैं। इन जानवरों का उन मशहूर हस्तियों से कोई स्थायी संबंध नहीं होता। गधों का नाम फिल्मी सितारों के नाम पर इसलिए रख देते हैं ताकि मेले का माहौल दिलचस्प हो जाए।’

इस साल के मेले में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, मिथुन चक्रवर्ती और चंकी पांडे के नाम के गधे शामिल थे, जिसमें ‘चंकी पांडे’ नाम के गधे की सबसे ज्यादा बोली लगी। यह गधा 72,000 रुपये में बिका।

फिल्मी सितारों के नाम की वजह से भले ही मेले की तरफ लोगों को आकर्षण बढ़ जाता है, लेकिन खरीदार असल में काम की चीजों पर ही ज्यादा ध्यान देते हैं। जानवर की नस्ल, कद-काठी, बनावट और ताकत ही उसकी कीमत तय करती है।

मुगलकाल से हो रहा मेले का आयोजन

माना जाता है कि यह मेला मुगल काल से चला आ रहा है। इसके पीछे एक स्थानीय कहानी है कि मुगल सेना के एक सैन्य अभियान के दौरान, उनके जानवरों की तबीयत खराब हो गई थी। कहा जाता है कि इसी घटना के बाद जानवरों की खरीद-बिक्री के लिए इस बाजार की शुरुआत हुई।

यह परंपरा सदियों से चली आ रही है, लेकिन इसका भविष्य अब उतना पक्का नहीं है। आयोजकों का मानना है कि नई पीढ़ी के इससे दूर होने के कारण, इस मेले का आकर्षण धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। हो सकता है कि इसका पुराना आकर्षण फीका पड़ रहा हो, लेकिन फिल्मी सितारों के नाम की वजह से इसकी अहमियत अभी भी बरकरार है।

भैया दूज की खरीदारी के लिए बीरगंज बाजार पहुंचे लोग:चूड़ा और भुरकी की दुकानों पर भीड़, मंगलवार सुबह से बाजार में ग्राहकों की आवाजाही

भैया दूज की तैयारियों के लिए मंगलवार सुबह से बीरगंज बाजार में ग्राहकों की आवाजाही रही। चूड़ा और भुरकी की दुकानों पर लोगों की भीड़ दिखी। महिलाएं और पुरुष त्योहार का सामान खरीदते नजर आए। जमुनहा के थाना मल्हीपुर क्षेत्र में आने वाले बीरगंज बाजार में किराना दुकानों पर भी ग्राहकों की चहल-पहल रही। दुकानदारों ने बताया कि त्योहार के चलते खरीदारी बढ़ी है। भैया दूज पर बहनें भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। इस पर्व के लिए घरों में तैयारियां की जाती हैं। लोग चूड़ा, भुरकी और पूजा व खानपान का अन्य सामान खरीद रहे हैं।

‘बिलकुल नहीं’ से ‘ठीक है’ और फिर ‘No’ तक… सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था पीएम का पद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 21वीं सदी के भारतीय राजनीति के सबसे बड़े फैसलों में से एक पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में बड़ा खुलासा किया है।

उन्होंने बताया कि 2004 में प्रधानमंत्री पद स्वीकार करने को लेकर वह शुरुआत में ‘बिल्कुल नहीं’ के रुख पर थीं, लेकिन गठबंधन सहयोगियों के भारी दबाव के बाद उन्होंने बेमन से धीमे स्वर में ‘ठीक है’ कह दिया था। हालांकि, बाद में उन्होंने इस पद को पूरी तरह और साफ तौर पर ठुकरा दिया।

सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ मंगलवार को बाजार में आ गई। इस किताब में पहली बार 2004 में प्रधानमंत्री पद छोड़ने के पीछे चल रहे उनके गहरे आंतरिक द्वंद्व और परिवार की चिंताओं का विस्तार से ब्योरा सामने आया है।

दादी और पिता की हत्या के बाद बच्चों का डर

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सोनिया गांधी लिखती हैं कि उनके बच्चे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पूरी तरह इसके खिलाफ थे कि उनकी मां प्रधानमंत्री बनें।

दोनों ने अपनी दादी इंदिरा गांधी की नृशंस हत्या और पिता राजीव गांधी की बम धमाके में हुई मौत का गहरा आघात झेला था। उनके मन में यह बात बैठ चुकी थी कि इस संवैधानिक पद पर रहने का मतलब अपनी जान को भारी खतरे में डालना है।

किताब के अनुसार, 2004 के आम चुनावों से कुछ महीने पहले परिवार में इस पर बात हुई थी। जब बच्चों ने उनसे सीधे पूछा कि अगर पार्टी जीतती है तो क्या वह पीएम बनेंगी, तो सोनिया ने तुरंत कहा था, बिल्कुल नहीं!

जब बच्चों ने दोबारा पूछा, तो उन्होंने साफ कहा था कि वह अपने इस फैसले को लेकर पूरी तरह स्पष्ट हैं। उस समय बच्चों ने राहत की सांस ली थी।

गठबंधन नेताओं का भारी दबाव

चुनाव नतीजों के बाद 10, जनपथ स्थित राजीव गांधी के कॉन्फ्रेंस रूम में एक बैठक के दौरान गठबंधन दलों के नेता सोनिया गांधी पर पद संभालने का भारी दबाव बना रहे थे।

सोनिया गांधी लिखती हैं कि जब उन्होंने पद स्वीकार करने से मना किया, तो कमरे में अफरा-तफरी मच गई। सभी नेता अपनी जगह से खड़े होकर उनकी ओर बढ़ आए और उन्हें घेर लिया।

नेताओं ने कड़े और आक्रामक लहजे में कहा कि हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे, मैडम आप यह फैसला नहीं ले सकतीं। हम ‘ना’ सुनना ही नहीं चाहते।

इस दबाव और शोर-शराबे से घबराकर सोनिया गांधी ने दबी जुबान में लगभग न सुनाई देने वाली आवाज में कह दिया, ‘ठीक है…’। उनके इतना कहते ही सभी नेता उन्हें बधाई देने लगे।

राहुल गांधी के गुस्सा के बाद प्रियंका बनीं सहारा

उस वक्त प्रियंका गांधी दरवाजे के बाहर खड़ी थीं। जैसे ही उन्होंने सोनिया के मुंह से ‘ठीक है’ सुना, वे रोते हुए सीधे राहुल के कमरे की तरफ भागीं और बोलीं कि नेताओं ने मां को घेर लिया है और उन्होंने हां कह दी है!

राहुल गांधी गुस्से में अपनी मां के पास पहुंचे और कड़े स्वर में पूछा, ‘आपने हां कैसे कह दी?’
सोनिया ने जवाब दिया, ‘वे मेरी सुन ही नहीं रहे थे, मुझ पर बहुत दबाव डाला गया।’
इस पर राहुल ने नाराजगी जताते हुए कहा, ‘दबाव? आप पर दबाव है? हमारा क्या?’

वहीं, प्रियंका गांधी ने शांत स्वर में अपनी मां से कहा कि मां, आप इस बात को लेकर हमेशा स्पष्ट थीं। किसी के दबाव में मत आइए। वही कीजिए जो आपने तय किया था, हम दोनों आपके साथ खड़े हैं।

उस रात सोनिया गांधी काफी देर तक अपने बेडरूम में लेटी रहीं और भीतर के भारी द्वंद्व से जूझती रहीं। एक तरफ इटली से आकर भारत के एक अरब से ज्यादा लोगों के नेतृत्व का ख्याल था, तो दूसरी तरफ देश और पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति कर्तव्य और प्यार की भावना।

थकावट के बीच जब वह सोने की कगार पर थीं, तभी उनका मन पूरी तरह साफ हो गया। उन्होंने खुद से कहा कि सोनिया अपने प्रति ईमानदार रहो। इसे छोड़ दो।

कुछ घंटों बाद सुबह उठते ही वह सीधे राहुल के कमरे में गईं और दरवाजा खटखटाकर कहा कि मैंने फैसला कर लिया है। मैं अपने रुख पर कायम रहूंगी। राहुल ने तुरंत अपनी मां को गले से लगा लिया और कहा कि यह बिल्कुल सही फैसला है।

मनमोहन सिंह के नाम पर कैसे लगी मुहर?

इसके बाद संसद में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक का बेहद भावुक और नाटकीय दृश्य सामने आया। तमाम सांसदों ने उनसे पद संभालने की मिन्नतें कीं, लेकिन सोनिया गांधी ने अपनी अंतरात्मा की आवाज का हवाला देते हुए इस जिम्मेदारी को विनम्रतापूर्वक ठुकरा दिया।

सदन में जोरदार हंगामा हुआ, जिसके बाद सोनिया गांधी ने सांसदों से अपने उत्तराधिकारी को नामित करने की अनुमति मांगी। मंजूरी मिलते ही उन्होंने डॉ. मनमोहन सिंह के नाम का एलान कर दिया।

सोनिया गांधी लिखती हैं कि जब डॉ. सिंह के नाम पर पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा और उनके बच्चे भी ताली बजा रहे थे, तब उन्होंने अपने कागजात समेटे और मंच से नीचे उतर आईं। आखिरकार, वह भारी उथल-पुथल और अग्निपरीक्षा समाप्त हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें- ‘बाबरी विध्वंस पर सोनिया रोईं, लेकिन कारसेवकों के लिए नहीं’; गिरिराज सिंह का सोनिया गांधी पर हमला

यह भी पढ़ें- ‘यह राजनीतिक नहीं, एक निजी किताब है’; संस्मरण रिलीज से पहले बोलीं सोनिया गांधी

सिसवा छठ घाटों पर व्यवस्थाओं की पड़ताल:छठ महापर्व से पहले घाटों की तैयारी तेज, आंबेडकर नगर में अध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण

छठ महापर्व को लेकर नगर पालिका परिषद सिसवा में घाटों की साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने वार्ड संख्या-01 आंबेडकर नगर के बिचला टोला स्थित छठ घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने छठ घाट पर साफ-सफाई, स्वच्छता और अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति देखी। साथ ही छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और छठ महापर्व से पहले घाट की समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
नगरपालिका की ओर से छठ महापर्व को लेकर घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की कवायद की जा रही है। निरीक्षण का उद्देश्य श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण, सुरक्षित घाट और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिससे लोकआस्था का यह महापर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हो सके।

बच्चों ने देवी-देवताओं की झांकी निकाली:बस्ती के पोखरा गांव में धार्मिक आयोजन के साथ लोक संस्कृति की झलक, सैकड़ों ग्रामीण शामिल

बस्ती के कप्तानगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत पोखरा में धार्मिक आयोजन के दौरान बच्चों ने देवी-देवताओं की झांकी पेश की। प्रजापति समाज के बुजुर्गों ने पारंपरिक कोहरा नाच किया। कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। बच्चों ने भगवान शिव और माता पार्वती के साथ राधा-कृष्ण का रूप धारण किया। उनकी झांकियों में धार्मिक संस्कृति की झलक दिखी। कार्यक्रम की शुरुआत प्रजापति समाज के बुजुर्गों की कोहरा नाच प्रस्तुति से हुई। यह पारंपरिक लोकनृत्य अब कम देखने को मिलता है। बुजुर्गों ने इसके जरिए अपनी लोककला और सांस्कृतिक परंपरा पेश की। एक ही आयोजन में बच्चों ने धार्मिक झांकियां पेश कीं, जबकि बुजुर्गों ने पुरानी लोक परंपरा को दिखाया। ग्रामीणों का मानना है कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत समझने का मौका मिलता है। इससे गांव के लोगों के बीच मेलजोल और सामाजिक एकता भी मजबूत होती है। कार्यक्रम में रामपाल प्रजापति, जमाई प्रजापति, दीनदयाल यादव, सुशीला और सूरज समेत गांव के सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद रहे।

वाजपेयी नगर हत्याकांड: बुजुर्ग महिला का मर्डर कर सोने का दांत उखाड़ ले गई थी महिला, 8 घंटे की पूछताछ के बाद कबूलनामा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके की वाजपेयी नगर मल्टी में 75 साल की बूढ़ी महिला कलरी देवी की मौत का सच सामने आ गया है। पुलिस ने आरोपी रेखा उर्फ रीता को गिरफ्तार कर लिया है। 8 घंटे की पूछताछ के बाद आरोपी पड़ोसन ने जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी रेखा 500 रुपये मांगने बुजुर्ग महिला के घर पहुंची थी। पैसे देने से इनकार करने पर उसने बुजुर्ग की हत्या कर दी और सोने के जेवर, यहां तक कि सोने के दांत भी निकालकर फरार हो गई।

‘ACP साहब… आपमें मुझे साईं बाबा दिख रहे हैं’

पुलिस ने पूछताछ के दौरान 45 वर्षीय आरोपी रेखा से एक के बाद एक कई सवाल किए, लेकिन उसने अपना जुर्म कबूल नहीं किया। इस मामले में जब एसीपी अनिल बाजपेयी ने पूछताछ शुरू की, तब आरोपी रेखा ने हत्याकांड का पूरा सच सामने रख दिया।

जानकारी के मुताबिक, ‘आरोपी रेखा ने जब ACP अनिल बाजपेयी को देखा, तब उसने कहा, मुझे आपके चेहरे में साईं बाबा दिख रहे हैं, मैं आपको कलरी देवी की हत्या का सच बताती हूं।’

चप्पल की वजह से आरोपी तक पहुंची पुलिस

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के जनसंवाद में सुरक्षा की मांग पर शाहजहांनाबाद पुलिस ने वाजपेयी नगर मल्टी में सीसीटीवी लगवाए थे। हत्या के बाद रेखा ने दरवाजे से पैर निकाला, लेकिन किसी की आहट पर वापस खींच लिया। राहगीर के जाते ही मुंह ढककर बाहर निकली। कैमरों में कैद चाल और चप्पल से पुलिस उस तक पहुंची।

डीसीपी जोन-3 आयुष गुप्ता के मुताबिक, शाहजहांनाबाद पुलिस ने रेखा को मर्डर और लूट के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके पास से जेवर, नकदी, और चप्पल बरामद हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, वह निशातपुरा में नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म में ढाई साल जेल रही। उस पर मारपीट- लूट का केस भी दर्ज है।

मार-मारकर निकाला सोने का दांत

75 साल की बूढ़ी महिला कलरी देवी को पहले बेरहमी से पीटा गया, जिसके बाद उनकी नाक से सोने की लौंग, कान के झुमके और पायल लूट ली। आरोपी ने क्रूरता की हद पार तब कर दी, जब उसने कलरी देवी का सोने का दांत देखा।

Shravasti Minor Rape Case | FIR Registered Against Accused

श्रावस्ती में आज नो न्यूज पेपर डे है। अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर डिजिटल ऐप पर श्रावस्ती की कल की 3 बड़ी खबरें पढ़िए…

.

1. 8 साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोप: मां की शिकायत पर केस दर्ज, खेत में लेकर गया था

श्रावस्ती के इकौना क्षेत्र के एक गांव में मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मासूम की मां की शिकायत पर गांव के 15 वर्षीय किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार शाम करीब 6 बजे मामले की जानकारी सामने आई। बालिका की पहचान उजागर नहीं की गई है। पढ़ें पूरी खबर…

2. साइबर सेल ने ठगी के पैसे लौटाए:श्रावस्ती में साइबर ठगों ने निकाले थे पैसे, युवक ने तुरंत की थी शिकायत

साइबर ठगी के शिकार लोगों को राहत दिलाने के लिए श्रावस्ती पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। सोमवार दोपहर 1:00 बजे पुलिस ने बताया कि कोतवाली भिनगा की साइबर सेल ने UPI के माध्यम से ठगी गई 5,000 रुपये की पूरी धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराकर बड़ी राहत दी है। पढ़ें पूरी खबर…

3. छोटी दीपावली पर घर-घर जले दीप:श्रावस्ती में लोगों ने माता लक्ष्मी-भगवान गणेश की पूजा कर सुख-समृद्धि मांगी

श्रावस्ती में सोमवार को छोटी दीपावली मनाई गई। शहर से गांवों तक घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों में मिट्टी के दीपक और रंग-बिरंगी इलेक्ट्रॉनिक झालरें जलाई गईं। सोमवार देर शाम 7:00 से 8:00 बजे के बीच लोगों ने माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। बच्चों और युवाओं ने आतिशबाजी की। पढ़ें पूरी खबर…

मुंबई: मलाड में धमाके के बाद पटाखे की दुकान की छत गिरी, 16 साल के लड़के की मौत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के मलाड इलाके में सोमवार को पटाखे रखने वाली एक दुकान में धमाका हो गया। धमाके के बाद दुकान की छत गिर गई, जिससे 16 साल के एक लड़के की मौत हो गई।

नगर निकाय के अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद एक लड़का लापता हो गया था, जिसे बाद में दुकान के अंदर बुरी तरह झुलसी हुई हालत में मृत पाया गया।

16 साल के लड़के की मौत

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि यह घटना सोमवार रात 9:56 बजे हुई। यहां मालवानी के अब्दुल हमीद मार्ग पर स्थित एक दुकान में आग लग गई, जो ग्राउंड फ्लोर पर थी।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि पटाखों में धमाका होने के बाद दुकान की छत गिर गई और वहां आग भी लग गई।

फायर ब्रिगेड के मुताबिक, आग दुकान के अंदर लगभग 20 गुणा 30 फीट के हिस्से में फैले पटाखों, बिजली की वायरिंग और अन्य सामान तक ही सीमित रही और रात 10:36 बजे तक इसे बुझा दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान शाहनवाज नियाज खान के रूप में हुई है, जो 100 प्रतिशत तक जल गया था।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- मुंबई: कोलाबा में दो बसों के बीच चकनाचूर हुई 2 गाड़ियां, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

आज की 10 बड़ी सुर्खियां | मंगलवार, 10 नवंबर 2026 | सुबह की खबरें

1\. दिल्ली में प्रदूषण का कहर: दिवाली के बाद हवा की गुणवत्ता बेहद खराब, कई इलाकों में AQI बढ़ा। Hindustan Times +1

2\. रेड फोर्ट धमाके को एक साल: पीड़ित परिवार आज भी न्याय और इंसाफ का इंतजार कर रहे हैं। Hindustan Times

3\. मध्य प्रदेश में आग से बड़ा हादसा: रात में अलग-अलग जगहों पर आग लगने से 12 लोगों की मौत। Hindustan Times

4\. मोदी से जेलेंस्की की बातचीत: यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अबूधाबी शांति वार्ता से पहले प्रधानमंत्री मोदी से संपर्क किया। The Economic Times

5\. ओडिशा में बड़ी परियोजना: कैबिनेट ने 4,708 करोड़ रुपये की पंप्ड स्टोरेज परियोजना को मंजूरी दी। Hindustan Times

6\. अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास हलचल: कार दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए व्हाइट हाउस में लॉकडाउन, दो गिरफ्तार। Newsmriti

7\. उत्तर प्रदेश में सड़क हादसा: सहारनपुर में बेकाबू कार ने बाइकों को टक्कर मारी, एक की मौत और छह घायल। A2Z News UP

8\. अमरोहा में तेंदुए की दस्तक: नहर की पुलिया पर तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत। A2Z News UP

9\. बदायूं में बुजुर्ग की हत्या: गला रेतकर हत्या के बाद नदी किनारे फेंका गया शव, पुलिस जांच में जुटी। Amar Ujala Hindi News Live

10\. भारत-न्यूजीलैंड क्रिकेट: तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह। NDTV

एमएनटी न्यूज़ भारत

सच की कलम, जनता के नाम

तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहें।

🌐 www.mntnews.in

विधायक महालक्ष्मी पूजा में शामिल हुए:फरेंदा के अल्हदीया महदेवा में जागरण के दौरान पूजा की, क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद

महराजगंज जिले के फरेंदा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम सभा अल्हदीया महदेवा में सोमवार रात महालक्ष्मी पूजा और जागरण हुआ। इसमें कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता और फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी शामिल हुए। उन्होंने पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। कार्यक्रम में ग्रामवासियों और आयोजन समिति के सदस्यों ने विधायक का स्वागत किया। विधायक ने माता के दरबार में मत्था टेका और आरती में हिस्सा लिया। पूजा के बाद वीरेंद्र चौधरी ने श्रद्धालुओं, बुजुर्गों और युवाओं से मुलाकात की। उन्होंने लोगों का हालचाल पूछा और क्षेत्र की समस्याओं पर बात की। ग्रामीणों ने अपनी बातें रखीं। विधायक ने हर संभव मदद का भरोसा दिया। विधायक ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करते हैं। उन्होंने माता महालक्ष्मी से क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।