नेशनल हाईवे 730 पर गिलौला थाना क्षेत्र के मैरिया तिराहे पर XUV और बाइक की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। हादसे में बाइक सवार शिवा और उनके साथ बैठी महिला को चोट लगी। XUV का नंबर UP32 EV 0181 और बाइक का नंबर UP46K 4888 है। बाइक सवार शिवा भलुहिया दसौंधी के रहने वाले हैं। उनके पैर में गंभीर चोट आई है। महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई है। गिलौला पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल बहराइच भेजा। हादसे के बाद XUV चालक मौके से फरार हो गया। दोनों गाड़ियां घटनास्थल पर खड़ी हैं।
राजस्थान: भीलवाड़ा में 15 तोला सोने के लिए महिला की हत्या, रातभर शव जलाकर नदबई नदी में फेंकी हड्डियां
जागरण संवाददाता, उदयपुर। भीलवाड़ा में 70 वर्षीय कमला देवी कांकरिया की हत्या और करीब 15 तोला सोने के आभूषण लूटने के मामले में पुलिस पूछताछ के दौरान वारदात की परतें खुल रही हैं।
पुलिस के अनुसार, पड़ोसी रवि तापड़िया ने साथी हीरा सिंधी के साथ मिलकर कमला देवी की गला दबाकर हत्या की। इसके बाद पहचान मिटाने के लिए पेट्रोल डालकर शव जलाया। सुबह पानी डालकर शव ठंडा किया और हड्डियां बाल्टी में भरकर कोठारी नदी में फेंक दीं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।पुलिस के मुताबिक, वारदात 12 अक्टूबर की शाम हुई। रवि ने बकाया रकम लौटाने के बहाने कमला देवी को अपने मकान पर बुलाया था।
हत्या के बाद आरोपियों ने उनके सोने के झुमके, कंगन और हार ले लिए। आभूषणों का वजन करीब 15 तोला बताया गया है। पूछताछ में सामने आया कि रवि का कमला देवी के पति तेज सिंह से पुराना संपर्क था। वह उनके लिए ब्याज की रकम वसूलता था।
आरोप है कि संपत्ति में हिस्सा नहीं मिलने से रवि कमला देवी से नाराज था। मोहल्ले के लोगों का दावा है कि रवि जिस मकान में रहता था, उसका मालिक मनीष करीब आठ साल से लापता है। हालांकि, मनीष के लापता होने और कमला देवी हत्याकांड के बीच किसी संबंध की पुष्टि नहीं हुई है।
वार्ड 13 में दुर्गा पंडाल सजा और भोज हुआ:दशहरा पर सभासद ने मंदिर परिसर में कराया आयोजन
पनियारा (महराजगंज)। नगर पंचायत पनियारा के वार्ड नंबर 13 में सभासद राजू पाल द्वारा अन्य लोगों के सहयोग से मंदिर परिसर में भोज का आयोजन कराया गया। इस आयोजन के माध्यम से समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश दिया गया सभासद राजू पाल ने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। इस भोज का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों के बीच आपसी प्रेम और सौहार्द को बढ़ावा देना तथा सभी को एकजुट रहने का संदेश देना रहा। दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ लोगों में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। भोज के आयोजन ने सामाजिक एकता और आपसी सहयोग की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया। ऐसे आयोजन समाज में आपसी संबंधों को मजबूत बनाने और लोगों के बीच एकता की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समाज की असली ताकत आपसी भाईचारे और सहयोग में ही निहित है। सभासद राजू पाल की इस पहल को समाज में आपसी सद्भाव और एकता का संदेश देने वाले प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
ट्रैक्टर को धक्का देते समय पहिए के नीचे आया युवक,मौत:बस्ती में खेत में फंसे ट्रैक्टर को निकालने की कोशिश कर रहा था
बस्ती में बुधवार शाम करीब 4:30 बजे ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) विक्रमजोत ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना छावनी थाना क्षेत्र के वीरपुर खरहरा गांव का है। खेत में फंसे ट्रैक्टर को निकाल रहा था मृतक की पहचान वीरपुर खरहरा निवासी खुशी राम चौहान (40) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम उनके खेत में धान की फसल पर दवा का छिड़काव किया जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर खेत में फंस गया। खुशी राम ट्रैक्टर को पीछे से धक्का देकर निकालने की कोशिश कर रहे थे, तभी वह उसके पहिए के नीचे आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन घायल खुशी राम को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सक उन्हें बचा नहीं सके। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर छावनी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।
‘आतंकियों के समर्थक देशों को कतई बर्दाश्त न करे अंतरराष्ट्रीय समुदाय’, बोले राजनाथ सिंह
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने 10 वर्षीय भारत-अमेरिका रक्षा रूपरेखा समझौते की प्रगति की समीक्षा की। इस समझौते का उद्देश्य महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों, सूचना साझा करने और सैन्य साजोसामान के संयुक्त उत्पादन में रणनीतिक तालमेल को आगे बढ़ाना है।
वहीं, सिंह ने जोर दिया कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को उन देशों के प्रति ‘अडिग और कतई बर्दाश्त नहीं करने वाला रुख’ अपनाना चाहिए, जो आतंकी संगठनों को समर्थन और प्रशिक्षण देते हैं या उनकी फंडिंग करते हैं।
फिलीपींस के सेबू में रक्षा मंत्रियों की आसियान बैठक से इतर बुधवार को राजनाथ से बातचीत में अमेरिकी मंत्री हेगसेथ ने सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में अमेरिका की अटूट एकजुटता और पूर्ण समर्थन को दोहराया। वह 13वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस (एडीएमएम-प्लस) में हिस्सा लेने के लिए फिलीपींस आए हैं।
भारत की ओर से जारी बयान के अनुसार, दोनों देशों ने हिंद-प्रशांत की स्थिति और तेजी से बदलते क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य की भी समीक्षा की। बातचीत का मुख्य केंद्र पिछले साल अक्टूबर में हुए भारत-अमेरिका रक्षा रूपरेखा समझौते के कार्यान्वयन की प्रगति का जायजा लेना रहा।
राजनाथ ने कहा, ‘हमारी मजबूत साझेदारी स्वतंत्र, खुले और सुरक्षित हिंद-प्रशांत की आधारशिला बनी हुई है।’ अमेरिका के युद्ध मंत्री ने कहा,’हमने अपनी प्रमुख रक्षा साझेदारी की रूपरेखा की पहली वर्षगांठ मनाई और सहयोग मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।’
भारतीय समुदाय से कहा-भारत अब कमजोर नहीं
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय समुदाय से कहा कि भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और रक्षा तैयारियां बढ़ी हैं। भारत किसी को उकसाता नहीं, लेकिन उकसाए जाने पर दृढ़ता से जवाब देता है। वैश्विक सहयोग के भारत के दर्शन पर जोर देते हुए उन्होंने कहा,’भारत एकमात्र ऐसा देश है जो पूरी दुनिया को अपना परिवार मानता है। हम वसुधैव कुटुंबकम की बात करते हैं… हमारा दिल इतना बड़ा है कि नाग पंचमी पर हम सांपों को भी दूध पिलाते हैं।’
सिंह ने कहा, ‘दुनियाभर में भारत का सम्मान बढ़ा है। अगर ऐसा नहीं होता तो 35 देशों के नेता हमारे प्रधानमंत्री को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित नहीं करते। आज जब भारत बोलता है, तो दुनिया पूरी तन्मयता से सुनती है।’
भारत के आर्थिक विकास पर सिंह ने कहा कि देश फिलहाल दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और अगर पश्चिम एशिया में संकट नहीं आया होता तो हम दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुके होते। हालांकि, यह होकर रहेगा।
ऑस्ट्रेलिया और जापान के नेताओं से चर्चारक्षा मंत्री राजनाथ ने आस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स से भी मुलाकात की। दोनों ने रक्षा सहयोग की समीक्षा, सैन्य तालमेल बढ़ाने और क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों से निपटने पर चर्चा की। राजनाथ ने जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी के साथ द्विपक्षीय बैठक में कहा, ‘भारत और जापान की हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने की बड़ी जिम्मेदारी है।’
सोर्स-न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के अनुसार
अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मारी:श्रावस्ती में युवक गंभीर घायल, चालक मौके से फरार
श्रावस्ती के हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र में अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
हादसा बदला-मिर्जापुर मार्ग पर सुजानडीह गांव के पास हुआ। घायल की पहचान 32 वर्षीय जय निवासी सरसई, थाना रिसिया के रूप में हुई है।
जय सोनवा थाना क्षेत्र के चंदन कोटिया नसीरगंज में अपने बहनोई के घर करवाचौथ का सामान देकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुजानडीह के पास ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
ग्रामीणों की सूचना पर जय को सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया।
पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच भी की जा रही है।
मुंबई: ऑटो ड्राइवर का अनोखा जुनून, ब्रांडेड कारों के लोगो से सजाया अपना तिपहिया वाहन
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई में एक ऑटो ड्राइवर का ऐसा जुनून देखने को मिला है जिसने सबको हैरान कर दिया है।
कुर्ला इलाके के रहने वाले जनार्दन वाघचोरे सिर्फ ऑटो-रिक्शा चालक नहीं, बल्कि कारों के दीवाने भी हैं। उन्होंने अपने ऑटो-रिक्शा को कारों के ब्रांड लोगो से सजाया है।
उनके ऑटो पर ऐसा कोई लोगो नहीं जो ना लगा हो। जनार्दन ने अपने रिक्शा पर 2 लाख रुपये से अधिक कीमत वाले विभिन्न कार ब्रांडों के लोगो लगाए हैं।
बाहर से लेकर अंदर तक पूरा रिक्शा कारों के प्रति उनके जुनून को दर्शाता है। मुंबई की व्यस्त सड़कों पर यह रंग-बिरंगा और अनोखा ऑटो-रिक्शा लोगों का ध्यान खींच रहा है।
जनार्दन का कहना है कि कारें उनके बचपन से ही पसंद रही हैं। ऑटो-रिक्शा चलाते हुए भी उन्होंने अपनी इस शौक को नहीं छोड़ा और अपने वाहन को ही कारों का चलता-फिरता प्रदर्शन स्थल बना लिया।
लोग इस अनोखे रिक्शा को देखकर रुक जाते हैं और तस्वीरें खींचते हैं। जनार्दन का यह प्रयास साबित करता है कि जुनून हो तो साधारण चीजों को भी खास बनाया जा सकता है।
7 वर्षों की निष्ठा और मेहनत का मिला फल, मंडेला खुर्द के अंकित त्रिपाठी को मिली अहम जिम्मेदारी
रिपोर्ट:हेमन्त कुमार दुबे।
महराजगंज। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती जी के दिशा–निर्देश पर बसपा जिलाध्यक्ष नारद कुमार राव ने जनपद महराजगंज की 8-सदस्यीय नई जिला कमेटी की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस नई कार्यकारिणी में पार्टी के प्रति निरंतर समर्पित रहने वाले अंकित त्रिपाठी (एडवोकेट) को जिला कोषाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया गया है।

अंकित त्रिपाठी के कोषाध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
संघर्ष और सांगठनिक अनुभव का मिला सम्मान।
मूल रूप से सदर तहसील क्षेत्र के मंडेला खुर्द गांव के निवासी अंकित त्रिपाठी पिछले लगभग 7 वर्षों से बसपा में सक्रिय और निष्ठावान भूमिका निभा रहे हैं।
अंकित त्रिपाठी ने पार्टी में धरातल पर काम करते हुए अपनी सांगठनिक क्षमता का लोहा मनवाया है।शुरुवाती दौर में महराजगंज सदर विधानसभा के सचिव के रूप में पार्टी संगठन को मजबूती दी।उसके बाद 2022 के महत्वपूर्ण विधानसभा चुनाव में उन्होंने जिला प्रभारी के पद पर रहते हुए अपनी रणनीतिक कुशलता और नेतृत्व क्षमता का बखूबी प्रदर्शन किया था।
शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार।
अपनी इस नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर खुशी जताते हुए अंकित त्रिपाठी एडवोकेट ने बसपा सुप्रीमो मायावती जी, जिलाध्यक्ष नारद कुमार राव और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया।
> अंकित त्रिपाठी ने कहा:
> “पार्टी नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ मुझे जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करूंगा। बहुजन समाज की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना और आगामी चुनावों में संगठन को मजबूती प्रदान करना ही मेरी प्राथमिक प्राथमिकता होगी।”
अंकित त्रिपाठी को बधाई देने वालों में बसपा के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों का तांता लगा हुआ है। सभी ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में जनपद में पार्टी संगठन को एक नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
बिजली की चपेट में आने से नौजवान की मौत:साउघाट में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने परिजनों से मिलकर जताया शोक
बस्ती के साउघाट में रहने वाले निवासी गौरा चौराहे के निवासी भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष बसडीलिया ग्राम पंचायत के निवासी राम करन चौधरी के 21 वर्षीय बेटे सूरज चौधरी की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी उनके घर पहुंचे। संजय चौधरी ने परिजनों से मुलाकात की और शोक जताया। उन्होंने बताया कि यह अकस्मीय बिजली की चपेट में आने से निंदनीय घटना है इसकी पूरी जो भी आ सकती होगी हम हर प्रकार से खड़े रहेंगे















