जमुनहा (श्रावस्ती)। जनपद श्रावस्ती के जमुनहा विकासखंड क्षेत्र में लाल कैंदुआ से दामूपुरवा जाने वाले कच्चे मार्ग पर जलभराव और गंदगी के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी जमा होने से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गांव से निकलने वाले पानी की निकासी के लिए नालियों की समुचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में पानी सड़क पर ही जमा रहता है, जिससे कच्चा मार्ग कीचड़युक्त हो गया है। राहगीरों को इस रास्ते से गुजरने में दिक्कत होती है। वहीं, जलभराव के कारण ग्रामीणों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह समस्या बनी हुई है। यदि समय रहते सड़क की मरम्मत और नाली निर्माण नहीं कराया गया, तो लोगों की परेशानी बनी रहेगी। स्थानीय निवासी सुरेश, छोटू, अजय, सुनील और बबलू सहित अन्य ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से लाल कैंदुआ से दामूपुरवा जाने वाले कच्चे मार्ग की मरम्मत कराने तथा पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी ग्रामीणों की इस समस्या पर कब ध्यान देते हैं और मार्ग की स्थिति सुधारने के लिए क्या कदम उठाते हैं।
आसाराम ने पैरोल खत्म होने के बाद नहीं किया सरेंडर, उज्जैन के अस्पताल में करा रहा है उपचार
जागरण संवाददाता, जयपुर। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के बावजूद मंगलवार शाम तक जोधपुर जेल में सरेंडर नहीं किया है।
पैरोल खत्म होने की निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद जेल प्रशासन ने उसके खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाने की तैयारी कर ली है।
बता दें कि आसाराम को उपचार के लिए छह अक्टूबर को 20 दिन का पैरोल मिला था। पैरोल की अवधि मंगलवार को समाप्त हो गई, उसे शाम पांच बजे तक सरेंडर करना था।
जेल अधीक्षक प्रमोद सिंह ने बताया कि तय समय पर सरेंडर नहीं करने पर आसाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
वह उज्जैन के धनवंतरी आयुर्वेद अस्पताल में उपचार करा रहा है। बता दें कि आसाराम ने सर्वोच्च न्यायालय में अपील कर पैरोल अवधि बढ़ाने का आग्रह किया था। हालांकि, कोर्ट ने इससे इन्कार कर दिया था।
अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI ने एक पत्रकार का दर्ज किया बयान, वीआईपी की भूमिका की हो रही जांच
पीटीआई, नई दिल्ली। अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई ने मंगलवार को पत्रकार आशुतोष नेगी का बयान दर्ज किया। 19 वर्षीय रिजार्ट रिसेप्शनिस्ट की हत्या में एक वीआईपी की कथित भूमिका की जांच कर रही सीबीआई ने नेगी को मुख्यालय बुलाया था। वह उन लोगों में से थे, जिन्होंने हत्याकांड की सीबीआइ जांच के लिए सबसे पहले उत्तराखंड हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन उनकी याचिका खारिज कर दी गई थी।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता के माता-पिता की मांग पर इस मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। यह मांग तब उठी, जब एक अभिनेत्री ने कुछ ऑडियो और वीडियो क्लिप जारी किए, जिनसे इस हत्या में किसी वीआईपी के शामिल होने का संकेत मिलता था।
सीबीआई ने फरवरी में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, ताकि अंकिता भंडारी की हत्या में वीआईपी की कथित भूमिका की जांच की जा सके।
अंकिता का शव 2022 में ऋषिकेश के पास मिला था। उत्तराखंड के पौड़ी स्थित वनंत्रा रिजार्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करने वाली अंकिता की हत्या रिसार्ट के मालिक पुलकित आर्य और उसके दो कर्मचारियों ने कर दी थी। इन सभी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।
महराजगंज में पराली जलाने पर डीएम सख्त:किसानों को दिए कड़े निर्देश, अधिकारियों को निगरानी के आदेश
महराजगंज जिले में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सख्ती दिखाई है। उन्होंने किसानों को खेतों में पराली न जलाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, संबंधित अधिकारियों को भी इस पर कड़ी निगरानी रखने और किसानों को जागरूक करने के आदेश दिए हैं।
डीएम ने साफ किया कि पराली जलाने से पर्यावरण खराब होता है। इससे मिट्टी की उपजाऊ शक्ति पर भी बुरा असर पड़ता है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे पराली जलाने की बजाय उसे सही तरीके से निपटाने के तरीके अपनाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
बस्ती में प्रतिमा विसर्जन जुलूस के हंगामे पर 6-पुलिसकर्मी सस्पेंड:2 दरोगा-1 हेड कांस्टेबल और 3 कांस्टेबल पर कार्रवाई; 40 पर मुकदमा
बस्ती के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हुए हंगामे के मामले में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। मंगलवार शाम करीब 6 बजे हुई इस कार्रवाई में दो उपनिरीक्षक, एक हेड कांस्टेबल और तीन कांस्टेबल शामिल हैं। ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में निलंबन के साथ संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है। प्रतिमा खंडित करने के आरोप पर बिगड़ा माहौल पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में सोमवार रात करीब 11:30 बजे पिपरा रामकिशुन से प्रतिमा लेकर विसर्जन के लिए निकले जुलूस में सूर्या हॉस्पिटल के पास हंगामा हो गया था। जुलूस में शामिल लोगों ने एक समुदाय के कुछ लोगों पर प्रतिमा खंडित करने का आरोप लगाया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। इस दौरान अस्पताल चौराहे पर जाम लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। पुलिस ने लोगों को समझाकर जुलूस आगे बढ़वाया, लेकिन रोडवेज चौराहे पर दोबारा जाम लगा दिया गया। स्थिति संभालने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत को मौके पर पहुंचना पड़ा। मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शनकारी प्रतिमा लेकर विसर्जन के लिए आगे बढ़े। देर रात करीब 2 बजे तक हंगामे की स्थिति बनी रही। छह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज एसपी की कार्रवाई में प्लास्टिक कॉम्प्लेक्स चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी, दक्षिण दरवाजा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अमित कुमार, दक्षिण दरवाजा चौकी के हेड कांस्टेबल संजय कुमार यादव, कांस्टेबल संतोष कुमार गुप्ता, कमलेश कुमार गौंड और धर्मेंद्र यादव को निलंबित किया गया है। पुलिस विभाग के स्तर पर शुरू हुई जांच में ड्यूटी के दौरान हुई लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जाएगी। 10 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा मंगलवार सुबह 9:07 बजे भोला जायसवाल की तहरीर पर 10 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। प्रतिमा खंडित करने का आरोप जुलूस में शामिल लोगों ने लगाया था। मामले में दर्ज मुकदमे और पुलिसकर्मियों के निलंबन के बाद पुलिस प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।
श्रावस्ती के लालपुर खदरा में रामलीला शुरू:पहले दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, समाजसेवी ने किया उद्घाटन
श्रावस्ती के लालपुर खदरा गांव में रामलीला शुरू हो गया है। पहले दिन ग्रामीणों में काफी उत्साह दिखा। मुख्य अतिथि हरिशंकर शुक्ला ने फीता काटकर रामलीला का उद्घाटन किया। इसके बाद आरती की गई।
रामलीला के पहले दिन कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु पहुंचे। आरती के समय लोगों ने भगवान श्रीराम को याद कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
आयोजकों ने बताया कि । गांव के लोगों में इसे लेकर उत्साह है और हर दिन बड़ी संख्या में दर्शकों के आने की संभावना है।
Cyclone Arnab Live Updates आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्णब कई जिलों में भारी बारिश
– cyclone arnab live updates imd rain weather alert forecast andhra pradesh odisha tamil nadu bengal
इंदौर में कारोबारी से 80 लाख वसूलने के बाद एक करोड़ की मांग, सरोगेट मदर गिरफ्तार
जेएनएन, इंदौर। शहर के एक प्रापर्टी कारोबारी को एक करोड़ रुपये के लिए ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार किया है। शिकायत के अनुसार, वह कारोबारी से पहले 80 लाख रुपये वसूल चुकी है।
एडिशनल डीसीपी दीशेष अग्रवाल के अनुसार, कारोबारी की पत्नी कृतिका तलरेजा ने राजमहल कालोनी निवासी महिला के खिलाफ शिकायत की। कृतिका और उनके पति संतोष तलरेजा की एक बेटी है, जो स्पेशल चाइल्ड है।
कृतिका दोबारा मां नहीं बन सकती थीं, इसलिए दंपती ने आरोपित महिला से सरोगेट मदर बनने के लिए बात की थी। सरोगेसी से पहली बेटी हुई, लेकिन महिला ने उसे देने से मना कर दिया।
दूसरा बेटा होने पर उसे भी अपने पास रख लिया। महिला ने बच्चों के लिए फ्लैट और एफडी भी करवाई। वह विवाहित है और पति के साथ रहती है। उसने पति से जन्मी बेटी को भी संतोष का नाम दे दिया।
आरोप है कि महिला ने संतोष का कारोबार देखकर उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। अक्टूबर 2019 में उसने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई और बाद में समझौता कर लिया।
इसके बदले उसने अपनी बेटी को संतोष का नाम देने की शर्त रखी। शिकायत में कहा गया है कि महिला अब तक संतोष से 80 लाख रुपये वसूल चुकी है और एक करोड़ रुपये मांगकर दंपती को धमका रही है। वह घर आकर बदनाम करने और कालोनी में बेइज्जत करने की धमकी देती है। उसके पास संतोष के आपत्तिजनक फोटो भी हैं।
रामलीला में बरसी प्रभु श्रीराम की भक्ति:सिसवा में धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर से सजी रामलीला, वनगमन का मार्मिक मंचन देख भावुक हुए श्रद्धालु
हिन्दू कल्याण मंच द्वारा आयोजित रामलीला मंचन के दूसरे दिन मंगलवार की रात भक्ति, श्रद्धा और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों की अनुपम छटा देखने को मिली। बाल कलाकारों ने फुलवारी, गौरी पूजन, धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और कैकेई-दशरथ संवाद की मनोहारी लीलाओं का मंचन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। श्रीराम विवाह के प्रसंग में श्रद्धालु आनंदित हुए, वहीं राम वनगमन की लीला ने लोगों की आंखें नम कर दीं।
सीता स्वयंवर के प्रसंग में महाराजा जनक ने भगवान शिव के दिव्य धनुष को उठाने की चुनौती रखी। देश-विदेश से आए अनेक राजकुमारों ने धनुष उठाने का प्रयास किया, लेकिन सभी असफल रहे। इसके बाद महर्षि विश्वामित्र की आज्ञा पाकर भगवान श्रीराम ने सहज भाव से धनुष उठाया और प्रत्यंचा चढ़ाते ही उसे खंडित कर दिया। धनुष टूटते ही पूरा मंच जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।
इसके बाद भगवान परशुराम का आगमन हुआ। शिवधनुष खंडित देखकर वे क्रोधित हो उठे। लक्ष्मण और परशुराम के बीच हुए ओजस्वी संवाद ने दर्शकों में उत्साह भर दिया। भगवान श्रीराम ने विनम्रता और धैर्य से परशुराम का क्रोध शांत किया। प्रभु श्रीराम के दिव्य स्वरूप का बोध होने पर परशुराम का क्रोध समाप्त हो गया।
रामलीला के अगले प्रसंग में कैकेई-दशरथ संवाद और भगवान श्रीराम के वनगमन का मार्मिक मंचन हुआ। पिता के वचन की मर्यादा रखने के लिए राजमहल का सुख त्यागकर वन जाने के प्रभु श्रीराम के निर्णय ने दर्शकों को भावुक कर दिया। यह प्रसंग त्याग, कर्तव्य, आज्ञापालन और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता नजर आया।
कार्यक्रम का संचालन उमेश उमंग ने किया। इस अवसर पर राजेश चौरसिया, सत्यप्रकाश तिवारी, सौरभ खेतान, संगीता देवी, मीना देवी, उमा जायसवाल, दिलीप जायसवाल, नितेश श्रीवास्तव, प्रमोद मद्धेशिया, विकास जायसवाल, रवि यादव, रविराज जायसवाल, आशीष अग्रवाल, दीपक जायसवाल, विवेक जायसवाल, अनूप पटवा, सुनील रौनियार, जय हिंद गुप्ता, अंकित लाठ और शुभम केडिया सहित मंच के अनेक पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
गौर में मरीजों को निजी सेंटरों पर भेजने के आरोप:पैथोलॉजी-अल्ट्रासाउंड संचालकों में मरीजों को ले जाने की होड़, अधीक्षक बोले- फर्जी जांच केंद्रों पर छापेमारी कर होगी कार्रवाई
बस्ती के गौर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर में मरीजों को निजी पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर भेजने के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि अस्पताल आने वाले मरीजों को जांच और उपचार का भरोसा देकर कुछ निजी केंद्रों पर ले जाने की कोशिश की जाती है। मरीजों को अपने सेंटर पर ले जाने को लेकर संचालकों के बीच विवाद की स्थिति भी बनने की बात कही जा रही है। इससे स्वास्थ्य व्यवस्था की पारदर्शिता और मरीजों के हितों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि कुछ निजी जांच केंद्रों से जुड़े लोग अस्पताल परिसर या आसपास मरीजों और तीमारदारों से संपर्क करते हैं। उन्हें अपने सेंटर पर जांच कराने के लिए प्रेरित किया जाता है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। यदि मरीजों को गुमराह कर अनावश्यक जांच कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, तो इसकी जांच जरूरी है। निजी जांच केंद्रों की निगरानी पर सवाल क्षेत्र में संचालित निजी पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटरों के पंजीकरण, निर्धारित मानकों के पालन और मरीजों को वहां भेजने की प्रक्रिया की निगरानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की जांच से ही इन गतिविधियों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अधीक्षक बोले- जल्द होगी छापेमारी सीएचसी गौर के अधीक्षक डॉ. पुनीत पांडेय ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि गौर क्षेत्र में संचालित फर्जी पैथोलॉजी सेंटरों के खिलाफ जल्द छापेमारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।














