Home Blog Page 321

‘किताब आएगी तो तमाशा तो होना ही है’, संस्मरण रिलीज से पहले बोलीं सोनिया गांधी- दूसरों ने खूब सुनाई, अब मेरी बारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ 10 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इससे पहले वह अपनी किताब के बारे में छोटे-छोटे अंशों में जानकारियां दे रही हैं। इस बीच उन्होंने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा है, ‘यह किताब जब आएगी तो कुछ तमाशा होना तय है।

आखिर दशकों तक दूसरे लोगों ने बढ़ा-चढ़ाकर मेरी कहानी सुनाई थी। अब मेरी बारी है। जब मैं खुद अपनी कहानी दुनिया को बताऊंगी।’

सोनिया गांधी ने वीडियो में कहा, ‘मुझे लगा कि चूंकि मेरे बारे में बहुत कुछ लिखा गया है, और उसमें से काफी कुछ पूरी तरह सही नहीं है, या तो वह मनगढ़ंत है या फिर उसे बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया है, इसलिए मुझे लगा कि अब मुझे अपनी कहानी खुद लिखनी चाहिए और तथ्यों और घटनाओं को वैसे ही बताना चाहिए, जैसी वे वास्तव में थीं।’

पढ़ने के बाद बदल सकती लोगों की राय

सोनिया गांधी ने आगे कहा कि उनके संस्मरण को पढ़ने के बाद कुछ लोगों की उनके प्रति राय बदल सकती है, जबकि कुछ अन्य लोगों की राय और अधिक नकारात्मक हो सकती है।

उन्होंने कहा, ‘लोगों की अलग-अलग राय होती है। हो सकता है कि कुछ लोग मेरे बारे में अपनी राय बदल लें। कुछ लोगों की राय और खराब हो सकती है, लेकिन ऐसा ही होता है। जब आप कोई किताब लिखते हैं या सार्वजनिक जीवन में होते हैं, तो ऐसा ही होता है। जैसा कि आप लोग यहां कहते हैं, तमाशा तो होना ही है।’

क्या है किताब में?

बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव शीर्षक वाला यह संस्मरण सोनिया गांधी के पूरे जीवन की बातें है। इसमें द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के इटली में बीते उनके बचपन से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ उनके रिश्ते और उन व्यक्तिगत त्रासदियों व संघर्षों का उल्लेख है।

सोनिया गांधी ने अपने बचपन के दिनों से लेकर राजीव गांधी से मुलाकात, शादी, राजनीति में एंट्री तक की बातें की हैं। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष बनने और फिर यूपीए सरकार के दौर की भी कई चीजों के बारे में रोचक और अहम जानकारियां दी हैं

इस किताब में सोनिया गांधी ने अपने बचपन के दिनों से लेकर राजीव गांधी से मुलाकात, शादी, राजनीति में एंट्री तक की बातें की हैं. इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष बनने और फिर यूपीए सरकार के दौर की भी कई चीजों के बारे में रोचक और अहम जानकारियां दी हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस किताब का प्रकाशन ‘नोफ डबलडे पब्लिशिंग ग्रुप’ का इंप्रिंट अल्फ्रेड ए. नोफ कर रहा है, जिसकी घोषणा 18 अगस्त को की गई थी। अब यह किताब 10 नवंबर को इंटरनेशनल लेवल पर रिलीज होगी।

 

हैदराबाद हाउस में PM मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में लिकटेंस्टीन के प्रिंस एलियोस और प्रिंसेस सोफी की मेजबानी की और उनके साथ उच्च-स्तरीय चर्चा की।

इसके बाद, भारत और लिकटेंस्टीन ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों नेताओं ने भारत-लिकटेंस्टीन संबंधों की व्यापक समीक्षा की, जिसमें प्रमुख विकास क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि इन चर्चाओं में व्यापार और निवेश, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, कौशल विकास और लोगों के बीच आपसी संबंधों को और गहरा करने के तरीकों पर विचार किया गया। इस बातचीत का एक मुख्य केंद्र बहुपक्षीय सहयोग और वैश्विक शासन ढांचे पर था।

दोनों नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र सहित बहुपक्षीय संस्थानों में सुधार लाने और उन्हें मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने की साझा प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों ने भारत-ईएफटीए व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते से बनी सकारात्मक प्रगति का स्वागत किया।

(न्यूज एजेंसी ANI के इनपुट के साथ)

वार्ड 8 में नाली का पानी सड़क पर फैला:बीमारियों का खतरा बढ़ा, लोग परेशान; ईओ ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया

नगर पंचायत चौक के वार्ड नंबर आठ सोनाड़ी देवी नगर में बनी नाली से पानी निकलने की व्यवस्था नहीं है। इस वजह से नाली का गंदा पानी सड़क पर फैल जाता है, जिससे वार्ड के लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। वार्डवासियों का कहना है कि जमा पानी से मच्छर बढ़ रहे हैं, जिससे बीमारियों का खतरा है। महेंद्र विश्वकर्मा, उमेश चौधरी, चूल्हाई प्रजापति और जोगीराव ने बताया कि नगर पंचायत कर्मचारी मोटर से पानी निकालकर खाली करते हैं। लोगों का कहना है कि यह कोई पक्का समाधान नहीं है। उन्होंने अधिकारियों से पानी निकलने की सही व्यवस्था करने की मांग की है। उनका सवाल है कि जब नाली से पानी निकलने का रास्ता ही नहीं, तो ऐसी नाली बनाने का क्या फायदा? इस बारे में नगर पंचायत के ईओ मनोज प्रियदर्शी ने बताया कि नाली के पानी के बहाव की व्यवस्था जल्द करवा दी जाएगी। फिलहाल मोटर से नाली का पानी निकलवा कर कहीं और भेजा जा रहा है और नाली की सफाई भी करवाई जाएगी।

विधायक ने जनसुनवाई कर अधिकारियों को दिए निर्देश:हर्रैया में सड़क, पानी, बिजली समेत कई मुद्दों पर तुरंत समाधान को कहा

हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सिंह ने अपने लजघटा आवास पर जनसुनवाई की। उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए।
इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से सैकड़ों लोग, कार्यकर्ता और ग्राम प्रधान विधायक से मिलने पहुंचे। उन्होंने सड़क, पानी, बिजली, पेंशन, आवास, राजस्व और पुलिस से जुड़ी अपनी परेशानियां बताईं।
विधायक अजय सिंह ने सभी बातों को ध्यान से सुना। उन्होंने मौके पर ही कुछ समस्याओं को हल किया और बाकी के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन पर जल्द कार्रवाई करने को कहा। विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं को सुलझाना उनकी पहली प्राथमिकता है।

गुरुदासपुरवा में हैंडपंप खराब होने से पानी की समस्या:स्वच्छ पेयजल के लिए ग्रामीण परेशान, प्रशासन से मरम्मत की मांग

श्रावस्ती के गिलौला विकासखंड की ग्राम पंचायत चंद्रवा के गुरुदासपुरवा में लगा हैंडपंप खराब हो गया है। इससे ग्रामीणों को साफ पानी के लिए काफी परेशानी हो रही है। हैंडपंप खराब होने से लोगों के सामने पानी की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि साफ पानी हर व्यक्ति की बुनियादी जरूरत है। हैंडपंप खराब होने के कारण उन्हें काफी दिक्कतें आ रही हैं। वे पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। इस समस्या को लेकर ग्रामीण चुन्नीलाल, चंद्र प्रकाश, सूर्य कुमार यादव और अमरनाथ ने प्रशासन से मांग की है। उन्होंने खराब हैंडपंप की जल्द मरम्मत कराकर उसे चालू करने की अपील की है, ताकि लोगों को साफ पानी मिल सके।

गर्भवती पत्रकार से ‘बदसलूकी’ मामले में राहुल को नोटिस, तीन नवंबर को सुनवाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर 12 अक्टूबर को विपक्षी ‘INDI’ गठबंधन के मार्च के दौरान एक बेहद संवेदनशील घटना सामने आई।

आरोप है कि इस दौरान एक न्यूज वेबसाइट के लिए काम करने वाली तीन महीने की गर्भवती पत्रकार ऋचा पराशर के साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी की गई, जिससे जमीन पर गिरने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

इस गंभीर मामले पर संज्ञान लेते हुए मंगलवार को प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जोयमाल्या बागची की पीठ ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अन्य को नोटिस जारी किया है और उनसे जवाब तलब किया है। मामले की अगली सुनवाई अब तीन नवंबर को होगी।

कोर्ट में यह मामला वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया द्वारा उठाया गया। उनके माध्यम से कोर्ट में पेश की गई याचिका में आरोप लगाया गया कि सुप्रीम कोर्ट परिसर में भीड़भाड़ और सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी के बीच राहुल गांधी ने महिला पत्रकार को कथित तौर पर धक्का दिया, जिससे वे अपना संतुलन खो बैठीं और जमीन पर गिर गईं।

याचिका के मुताबिक, उन्होंने पत्रकार का हाथ भी आक्रामक तरीके से खींचा था। इस घटना के बाद तुरंत एफआईआर दर्ज करने, आरोपितों पर सख्त कार्रवाई करने और मुआवजे की मांग को लेकर याचिका दाखिल की गई है। कोर्ट ने पहले ही इस घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं।

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब सीजेआई द्वारा विपक्षी नेताओं को ज्ञापन सौंपने के लिए व्यक्तिगत रूप से मिलने से इनकार करने के बाद, राहुल गांधी और अन्य नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला था।

इस गंभीर आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पार्टी ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया है और इसे ‘राजनीतिक रूप से प्रेरित’ बताया है। पार्टी नेताओं और समर्थकों ने ऐसे वीडियो भी साझा किए हैं, जिनमें यह सवाल उठाया गया है कि क्या इन विजुअल्स से यह साबित होता है कि राहुल गांधी ने धक्का दिया था।

(समाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

वंदे मातरम् पर जनहित याचिका दिल्ली हाई कोर्ट से ट्रांसफर करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उस याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा, जिसमें दिल्ली हाई कोर्ट में लंबित जनहित याचिका को शीर्ष अदालत में स्थानांतरित करने की मांग की गई है। जनहित याचिका में वंदे मातरम् को राष्ट्रगान के बराबर दर्जा देने की मांग की गई है।

प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची एवं जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय की ओर से दायर याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया और मामले को इसी तरह की अन्य याचिकाओं के साथ संलग्न कर दिया। शीर्ष अदालत ने वंदे मातरम् के सभी छह पद गाने की अनिवार्यता वाले कानून को चुनौती देने वाली नई याचिकाओं पर विचार करने पर भी सहमति दे दी।

पीठ ने भीमराव दुर्योधन बोरकर और पूर्व आईएएस अधिकारी बालकृष्ण सत्यभामा मावोजी की याचिकाओं पर केंद्र और अन्य पक्षों को नोटिस जारी किया। कोर्ट ने इन याचिकाओं को इसी तरह की अन्य याचिकाओं के साथ संलग्न करते हुए मामले को 30 नवंबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया।

गौरतलब है कि शीर्ष अदालत ने 22 सितंबर को केंद्र से कहा था कि ‘अंतरात्मा के आधार पर आपत्ति जताने वाले व्यक्ति’ को वंदे मातरम गाने से इनकार करने पर दंडित नहीं किया जाना चाहिए।

(समाचार एजेंसी पीटीआई इनपुट के साथ)

 

सोनौली सीमा पर ट्रक से कद्दू के बीज पकड़े गए:SSB और कस्टम विभाग ने नेपाल से आ रहे ट्रक की जांच शुरू की

भारत-नेपाल सीमा के सोनौली मुख्य प्रवेश द्वार पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) और कस्टम विभाग की टीम ने एक कार्रवाई की। उन्होंने नेपाल से भारत आ रहे एक मालवाहक ट्रक से कद्दू के बीज पकड़े।
कस्टम विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पकड़े गए बीज की मात्रा, माल से जुड़े दस्तावेज और उसके परिवहन की वैधता की जांच की जा रही है। विभाग यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि इस तस्करी के पीछे कौन है।
कस्टम अधिकारी नेपाल से आने वाले वाहनों की नियमित जांच कर रहे थे। इसी दौरान नेपाल से आया एक ट्रक मुख्य प्रवेश द्वार पर पहुंचा। जांच में ट्रक के भीतर कद्दू के बीज मिले।
कस्टम विभाग के इंस्पेक्टर विवेक सिंह ने बताया कि नेपाल से भारत में घुसते समय एक ट्रक से कद्दू के बीज मिले हैं। ट्रक की जांच जारी है। सत्यापन पूरा होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी ने गांव-गांव सदस्यता अभियान चलाया:बस्ती के तेलियाडीह गांव में बैठक

बस्ती के साउघाट ग्राम पंचायत तेलियाडीह गांव में भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी की बैठक हुई। इस दौरान पार्टी का गठन करने और बूथों को मजबूत करने पर चर्चा की गई। बैठक में नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता भी दिलाई गई।
पार्टी ने आने वाले विधानसभा चुनाव में रुदौली 309 से डॉ. मोहम्मद आकिब को भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया। मुख्य जिला प्रभारी नासिर अली खान ने कहा कि पार्टी को मजबूत करना है।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष भाईचारा कमेटी मूलचंद आजाद, राहुल कुमार, विवेक कुमार और मनोज कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। नासिर खान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के हाथों को मजबूत करने की बात कही।

इकौना में पायलेट प्रोजेक्ट का विरोध:अधिवक्ता संघ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर समीक्षा और रद्द करने की मांग की

अधिवक्ता संघ इकौना ने प्रदेश के चार जिलों में लागू पायलेट प्रोजेक्ट का विरोध किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उपजिलाधिकारी इकौना के जरिए एक ज्ञापन भेजा है। बुधवार को संघ के अध्यक्ष उदयराज पांडेय के नेतृत्व में यह ज्ञापन उपजिलाधिकारी रवि प्रताप सिंह को सौंपा गया। इसमें बैनामों के निजीकरण, रजिस्ट्री के बाद ऑनलाइन दाखिल-खारिज और राजस्व न्यायालयों में नई व्यवस्था लागू करने पर आपत्ति जताई गई। वकीलों का कहना है कि इससे राजस्व न्यायालयों की प्रक्रिया पर असर पड़ेगा और लोगों को परेशानी होगी। देखिए खबर से जुड़ी तस्वीरें… ज्ञापन में दाखिल-खारिज, धारा 116 के तहत अंश विभाजन, धारा 24 के तहत सीमांकन और धारा 38 के तहत त्रुटि सुधार की कार्यवाही ऑनलाइन करने पर भी सवाल उठाए गए। अधिवक्ता संघ ने मुख्यमंत्री से जनहित और किसानों के हितों को देखते हुए पायलेट प्रोजेक्ट की समीक्षा कर उसे रद्द करने की मांग की। इस दौरान महामंत्री राजेंद्र मिश्रा, हसमत खान, वीरेंद्र मिश्रा, दिलीप शर्मा, राम कुमार शुक्ला, शिवराम आर्य, सुधीर शुक्ला, राघवेंद्र दीक्षित, पाटेश्वरी प्रसाद मिश्रा, धर्मचंद्र यादव, अनुराग शर्मा, नितिन श्रीवास्तव समेत कई वकील मौजूद थे।