श्रावस्ती के कटरा स्थित पशु बाजार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने एक लघु विधिक सहायता शिविर लगाया। जनपद न्यायाधीश रमेश चंद्र प्रथम और सचिव अनुप्रिया के निर्देश पर एडीएम (न्यायिक) अशोक कुमार ने अध्यक्षता की। शिविर में विभिन्न विभागों ने लोगों को सरकारी योजनाओं, कानूनी अधिकारों और सहायता की जानकारी दी। मध्यस्थ अधिवक्ता हसमत हुसैन खान ने जमीन विवाद, घरेलू हिंसा, मजदूरी भुगतान और पारिवारिक विवादों में कानूनी सहायता का महत्व बताया। उन्होंने कहा, कोई न्याय से वंचित न रहे। जिला प्रोबेशन कार्यालय की सरिता मिश्रा ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना समेत अन्य सहायता योजनाओं की जानकारी दी। डॉ. शकील अहमद ने बीमारियों से बचाव और टीकाकरण पर जागरूक कर दवाएं बांटीं। एडीएम अशोक कुमार ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने और किसानों को दुर्घटना या सर्पदंश से मौत पर सहायता की जानकारी दी। राजस्व, श्रम, पंचायती राज, कृषि, समाज कल्याण, महिला एवं बाल कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग, आवास और बिजली समेत कई विभागों की योजनाओं की जानकारी भी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दयाराम ने बताया कि 1 नवंबर 2026 को कलेक्ट्रेट के तथागत सभागार में मेगा विधिक सहायता शिविर लगेगा। लोगों से इसमें पहुंचकर योजनाओं की जानकारी और लाभ लेने की अपील की गई। पीएलवी हामिद हुसैन और अरविंद कुमार यादव भी मौजूद रहे।
भोपाल: अंतिम सांस तक जेल में रहेगा 78 वर्षीय बुजुर्ग, पांच बच्चियों से दुष्कर्म के आरोप में कोर्ट ने सुनाई सजा
जेएनएन, भोपाल। पांच बच्चियों से दुष्कर्म और मानव तस्करी के मामले में भोपाल की अदालत ने आरोपित अब्दुल अय्यूब उर्फ प्यारे मियां को कड़ी सजा सुनाई है।
पॉक्सो की विशेष अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमुदिनी पटेल ने 78 वर्षीय दोषी को आठ धाराओं में मृत्यु तक जेल में रखने और दो धाराओं में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उस पर कुल 77 लाख 64 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
मामले में उसकी सहयोगी राबिया बी को 20 साल के कारावास की सजा सुनाई गई है। सजा सुनाते हुए न्यायालय ने कहा कि जिस उम्र में आरोपित को बच्चियों की रक्षा और देखभाल करनी चाहिए थी, उस उम्र में वह उनके लिए डर और असुरक्षा का कारण बन गया।
जिस उम्र में बच्चियों को खुलकर जीने और आगे बढ़ने के अवसर मिलने चाहिए थे, उस समय उन्हें गहरे मानसिक सदमे और शारीरिक पीड़ा से गुजरना पड़ा। इसने न केवल बच्चियों को शारीरिक नुकसान पहुंचाया, बल्कि उनका भविष्य और समाज का भरोसा भी नष्ट किया।
यह बेहद क्रूर और असहनीय है।लोक अभियोजक पीएन राजपूत ने बताया कि अब्दुल अय्यूब उर्फ प्यारे मियां वर्ष 2014 से पीड़ित बच्चियों के साथ दुष्कर्म कर रहा था। वह घर में 10 हजार रुपये महीने की नौकरी दिलाने का झांसा देकर बच्चियों को बुलाता था।
उसकी सहयोगी राबिया बी बच्चियों को उसके पास लेकर जाती थी। 11 जुलाई 2020 की रात करीब 12.30 बजे भोपाल में पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान पांचों पीड़िताएं संदिग्ध और नशे की हालत में मिली थीं।
काउंसलिंग के दौरान उन्होंने बताया कि शाहपुरा में एक कालोनी स्थित एक फ्लैट में बच्ची का जन्मदिन मनाने के बहाने प्यारे मियां ने उन्हें बुलाया था। वहां पार्टी में शराब पिलाकर उनके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद भी अलग-अलग समय और स्थानों पर बच्चियों का यौन शोषण किया गया।
हिडन कैमरों से बनाता था वीडियो, एक पीड़िता ने कर ली थी आत्महत्या
जांच के दौरान पुलिस को प्यारे मियां के फ्लैट में हिडन कैमरे मिले थे। इनसे वह बच्चियों के वीडियो बनाता और बाद में उन्हें ब्लैकमेल करता था।
पुलिस को फ्लैट से पिस्टल भी मिली थी, जिसका इस्तेमाल वह पीड़िताओं को डराने-धमकाने के लिए करता था। मामला सामने आने के बाद एक पीड़िता ने आत्महत्या कर ली थी।
लालपुर में दो बाइकों की टक्कर,:ससुराल आया युवक गंभीर घायल,टक्कर के बाद बाइक चालक फरार, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, तलाश जारी
मंगलवार शाम 7 बजे कोल्हुई थाना क्षेत्र के लालपुर में दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में ससुराल आया एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद दूसरी बाइक का चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रद्युम्न पासवान अपने साले के साथ बड़ीहरी से बहादुरी जा रहा था। वह बाइक पर पीछे बैठा था। तभी कोल्हुई की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने उनकी गाड़ी में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों बाइक सवार जमीन पर गिर गए और प्रद्युम्न पासवान घायल हो गया। आसपास के लोगों को जमा होते देख दूसरा बाइक चालक अपनी मोटरसाइकिल लेकर भाग गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी और घायल प्रद्युम्न को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह ने बताया कि पुलिस फरार बाइक चालक की तलाश कर रही है।
‘पूर्व अनुमति जरूरी हुई तो बंद हो जाएंगे न्यूजरूम’, डाटा संरक्षण कानून को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती; केंद्र को मिला नोटिस
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (डीएनपीए) ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि डिजिटल पर्सनल डाटा प्रोटेक्शन (डीपीडीपी) एक्ट और डीपीडीपी नियमों के तहत अगर पत्रकारों को सूचना प्रकाशित करने से पहले अनुमति लेने के लिए बाध्य किया गया तो न्यूज रूम बंद हो जाएंगे।
प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने डीएनपीए की दलीलों और याचिका पर संज्ञान लिया। डीएनपीए में 21 डिजिटल समाचार प्रकाशक शामिल हैं, जिनमें अंबानी व अदाणी समूह की कंपनियां भी हैं। पीठ ने केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्रालय और इलेक्ट्रानिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को नोटिस जारी किए।
मामले पर अगली सुनवाई 17 नवंबर को होगी। सुनवाई की शुरुआत में डीएनपीए की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता माधवी दीवान ने पीठ से स्थगन की अर्जी पर विचार करने का भी आग्रह किया। लेकिन पीठ ने सरकार को सुने बिना कानून पर अंतरिम रोक लगाने से इन्कार कर दिया। प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘दूसरे पक्ष को सुने बिना रोक नहीं लगाई जा सकती। हालांकि, रोक लगाने की अर्जी पर नोटिस जारी किया गया है।’
माधवी दीवान ने कहा कि पत्रकारिता गतिविधियों को छूट नहीं मिलने से समाचारों की कवरेज और रिपोर्ट करने के तरीके में बुनियादी बदलाव आ सकता है। दीवान ने कहा, ‘यह शायद उस मीडिया की पहली व्यापक याचिका है जिसे हम पारंपरिक मीडिया कहते हैं।
सिटीजन जर्नलिस्ट को लेकर कुछ बहस हुई है। हम पारंपरिक और मुख्यधारा का मीडिया हैं।’ वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि पत्रकारों को किसी व्यक्ति के बारे में सूचना प्रकाशित करने से पहले उससे अनुमति लेने की बाध्यता न्यूज रूम के कामकाज को कमजोर कर सकती है।
उन्होंने सूचना का अधिकार (आरटीआइ) अधिनियम की धारा 8(1)(जे) में संशोधन पर भी चिंता जताई। यह धारा सरकारी अधिकारियों के पास मौजूद व्यक्तिगत जानकारी उजागर करने से संबंधित है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता को छूट न देना प्रेस की पूर्व-सेंसरशिप के समान है और इससे समाचार कवरेज पर गंभीर असर पड़ सकता है।
दीवान ने कहा कि पहले के कानूनों में पत्रकारिता को छूट दी गई थी और सवाल किया कि यह छूट बरकरार क्यों नहीं रखी गई। याचिका में डाटा संरक्षण कानून और उससे जुड़े नियमों के कई प्रविधानों को असंवैधानिक घोषित कर रद करने की मांग की गई है। इसमें कहा गया है कि पत्रकारिता को छूट नहीं मिलने से खोजी पत्रकारिता कमजोर पड़ सकती है और सूत्रों की गोपनीयता से समझौता हो सकता है। (समाचार एजेंसी PTI के इनपुट के साथ)
एकसड़ा चौराहे के पास टेंपो-बाइक में भिड़ंत:आधा दर्जन लोग घायल, अनियंत्रित होकर पलटा टेंपो
बस्ती के एकसड़ा चौराहे के पास मंगलवार को एक टेंपो और मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई। भिड़ंत के बाद टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में टेंपो में सवार करीब छह लोगों को चोटें लगीं। हालांकि, किसी को भी गंभीर चोट लगने की जानकारी नहीं है।
जानकारी के मुताबिक, टेंपो कलवारी से बस्ती की ओर जा रहा था। एकसड़ा चौराहे के पास अचानक उसकी मोटरसाइकिल से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो सड़क पर ही पलट गया।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को टेंपो से बाहर निकाला गया। कुछ घायलों को शुरुआती इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
फिलहाल, दुर्घटना के कारणों और घायलों की पहचान के बारे में अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।
गिलौला में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर विशाल भंडारा:श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, शोभायात्रा और रामायण पाठ भी हुआ
श्रावस्ती के गिलौला बाजार में महर्षि वाल्मीकि मंदिर पर जयंती के मौके पर धार्मिक कार्यक्रम हुए। मंगलवार को मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद लिया। सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर से गिलौला बाजार में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, महर्षि वाल्मीकि और लव-कुश की झांकियां शामिल थीं। बाजार के लोगों ने झांकियों के दर्शन कर आरती की। मंदिर परिसर में सोमवार से रामायण पाठ भी शुरू हुआ था। मंगलवार को पाठ खत्म होने के बाद भंडारा हुआ। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर महर्षि वाल्मीकि को नमन किया।
‘खरगे की टिप्पणी से प्रधानमंत्री पद की गरिमा को ठेस पहुंची’, सर्वे में 68 प्रतिशत लोगों ने कहा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर एक सर्वेक्षण में दावा किया गया है कि 68 प्रतिशत लोगों का मानना है कि इससे प्रधानमंत्री पद की गरिमा को ठेस पहुंची है। वहीं, 54 प्रतिशत लोगों ने इसे कांग्रेस की हताशा और वैचारिक कमजोरी का संकेत बताया।
मैट्रिज न्यूज कम्युनिकेशंस नामक एजेंसी द्वारा किए गए इस सर्वेक्षण में कुल 5,000 लोगों को शामिल किया गया। एजेंसी के अनुसार, 72 प्रतिशत लोगों ने माना कि खरगे की टिप्पणी सनातन संस्कृति और भारतीय मूल्यों के प्रति सम्मान की कमी दर्शाती है। सर्वेक्षण 25 से 27 अक्टूबर के बीच कंप्यूटर आधारित टेलीफोन साक्षात्कार (सीएटीआइ) के माध्यम से किया गया। हालांकि, सर्वेक्षण के इन निष्कर्षों को एजेंसी के दावों के रूप में देखा जाना चाहिए।
दरअसल, खरगे ने रविवार को पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विवादित टिप्पणी की थी। यह कार्यक्रम बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में एक व्यक्ति ने कहा था कि प्रधानमंत्री कहीं नहीं जाने वाले हैं। इसके जवाब में खरगे ने प्रधानमंत्री के पिता का उल्लेख करते हुए टिप्पणी की, जिस पर विवाद खड़ा हो गया।
सर्वेक्षण जारी करने वाली एजेंसी ने कहा कि अधिकांश लोगों ने टिप्पणी को प्रधानमंत्री पद की गरिमा के विरुद्ध बताया और इसे कांग्रेस की राजनीतिक स्थिति से जोड़कर देखा। खरगे की टिप्पणी को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आने के बीच सर्वेक्षण के आंकड़े सार्वजनिक किए गए हैं।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट कर साथ)
हाईवे देवदूत ने सड़क-हादसे में घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया:बस्ती के हर्रैया में अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा, थानाध्यक्ष ने की सराहना
बस्ती जिले में ‘हाईवे देवदूत’ के नाम से मशहूर प्रमोद ओझा सड़क हादसों में घायलों की मदद कर रहे हैं। वे घायलों को अस्पताल पहुंचाते हैं, इलाज की व्यवस्था कराते हैं और परिजनों को सूचना देते हैं। मंगलवार शाम 6 बजे हर्रैया थाना क्षेत्र के बिजरा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 22 साल के दीपक निषाद गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रमोद ओझा ने तुरंत घायल दीपक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया। गंभीर चोटों के कारण डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दीपक के परिवार को भी हादसे की जानकारी दे दी गई। हर्रैया थानाध्यक्ष संजय कुमार ने प्रमोद ओझा के काम की सराहना की। प्रमोद का मकसद है कि सड़क दुर्घटना में घायल किसी भी व्यक्ति को समय पर मदद मिले, ताकि उसकी जान बचाई जा सके।














