हाईवे देवदूत ने सड़क-हादसे में घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया:बस्ती के हर्रैया में अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा, थानाध्यक्ष ने की सराहना

0
4

बस्ती जिले में ‘हाईवे देवदूत’ के नाम से मशहूर प्रमोद ओझा सड़क हादसों में घायलों की मदद कर रहे हैं। वे घायलों को अस्पताल पहुंचाते हैं, इलाज की व्यवस्था कराते हैं और परिजनों को सूचना देते हैं। मंगलवार शाम 6 बजे हर्रैया थाना क्षेत्र के बिजरा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 22 साल के दीपक निषाद गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रमोद ओझा ने तुरंत घायल दीपक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया। गंभीर चोटों के कारण डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दीपक के परिवार को भी हादसे की जानकारी दे दी गई। हर्रैया थानाध्यक्ष संजय कुमार ने प्रमोद ओझा के काम की सराहना की। प्रमोद का मकसद है कि सड़क दुर्घटना में घायल किसी भी व्यक्ति को समय पर मदद मिले, ताकि उसकी जान बचाई जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here