Home Blog Page 46

जनार्दन प्रसाद गुप्ता बने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य:घुघली क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जताई खुशी

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जनार्दन प्रसाद गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। वह घुघली विकास खंड के पिपरा मुंडेरी गांव के रहने वाले हैं। उनके मनोनयन से घुघली क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी है। स्थानीय नेताओं ने इसे क्षेत्र के लिए एक उपलब्धि बताया और उन्हें बधाई दी।
जनार्दन प्रसाद गुप्ता पहले भाजपा जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। अभी वह राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य हैं। प्रदेश कार्यसमिति में शामिल होने से संगठन में उनकी भूमिका और जिम्मेदारी बढ़ गई है। उनके मनोनयन की खबर मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई और उनके अच्छे कार्यकाल की उम्मीद की।
भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि मनोज जायसवाल, कन्हैया जायसवाल, धनंजय गुप्ता, प्रिंस जायसवाल, संतोष जायसवाल और मन्नू जायसवाल ने उन्हें बधाई दी। सभी ने कहा कि जनार्दन प्रसाद गुप्ता अपने अनुभव से पार्टी को मजबूत करने में मदद करेंगे।

पिठिया लश्करी पशु आरोग्य मेले में 457 पशुओं का उपचार:पशुपालकों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

बस्ती के दुबौलिया स्थित पिठिया लश्करी ग्राम पंचायत में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में कुल 457 छोटे-बड़े पशुओं का उपचार, टीकाकरण और कृत्रिम गर्भाधान किया गया। पशुपालकों को पशुधन बीमा, खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अजय गौड़ ने नियमित टीकाकरण और कृत्रिम गर्भाधान के महत्व के बारे में बताया। पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश धर द्विवेदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मेले का मकसद ग्रामीण पशुपालकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना और उन्हें जागरूक करना था। पशुपालकों को बताया गया कि समय पर उपचार, टीकाकरण और संतुलित आहार से पशुओं को बीमारियों से बचाया जा सकता है। इससे दुग्ध उत्पादन और आमदनी भी बढ़ती है।

सिरसिया में महिलाओं को प्रसव के बाद स्वास्थ्य की जानकारी:फील्ड कॉर्डिनेटर राजकुमारी वर्मा ने पोषण, आराम और सरकारी योजनाओं के बारे में बताया।

श्रावस्ती के सिरसिया ब्लॉक GDS के अंतर्गत परसिया राजा के प्राथमिक विद्यालय और सांभर पुरवा में एक कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रसव के बाद महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण संबंधी देखभाल पर जानकारी दी गई। पीएलए की फील्ड कॉर्डिनेटर राजकुमारी वर्मा ने महिलाओं को स्वस्थ रहने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को हरी सब्जियां, पर्याप्त आराम और परिवार का सहयोग मिलना चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रुचि पांडे ने उचित पोषाहार लेने की सलाह दी, ताकि बच्चों को पूरा पोषण मिल सके। राजकुमारी वर्मा ने सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। शिव प्रसाद यादव ने भी बच्चों के पोषण पर जोर दिया। कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष प्रशांत पांडे और बबलू त्रिपाठी भी मौजूद थे। आशा कार्यकर्ता ने बताया कि शिशु का जन्म अस्पताल में ही करवाना चाहिए, जिससे मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहें। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने महिलाओं से स्वच्छ आहार और विटामिन की गोलियां लेने को कहा।

केरल मर्सिडीज हादसा: भारी दबाव के बाद एक्शन में सरकार, जज के खिलाफ FIR दर्ज; 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

0

डिजिटल डेस्क, कोच्चि। केरल में एक जज के नाबालिग बेटे द्वारा चलाई गई मर्सिडीज-बेंज कार की दुर्घटना में 55 वर्षीय जयबालाकृष्णन की मौत के मामले में पुलिस जांच में खामियों को स्वीकार करते हुए सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। कार के मालिक जज के खिलाफ भी एफआईआर में धारा जोड़ी गई है और चार पुलिसकर्मी निलंबित किए गए हैं।

गृह मंत्री रमेश चेन्नीथला के निर्देश पर मंगलवार को एफआईआर में मोटर वाहन अधिनियम की धारा 199ए जोड़ी गई, जिसके तहत नाबालिग के अभिभावक या वाहन मालिक को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।

चार निलंबित पुलिसकर्मी हैं, सर्कल इंस्पेक्टर श्याम कुमार केएस, सब-इंस्पेक्टर विश्वजीत, ग्रेड सब-इंस्पेक्टर मनोज केटी और सिविल पुलिस अधिकारी अरुण जोशी।

परिवार ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने जज और उनके 17 वर्षीय बेटे का पक्ष लिया। नाबालिग ने मर्सिडीज से स्कूटर सवार जयबालाकृष्णन को टक्कर मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई।

परिवार का कहना है कि शुरुआती एफआईआर में उचित धाराएं नहीं जोड़ी गईं और आरोपी को रात में ही जमानत दिलाने की जल्दबाजी की गई।

गृह मंत्री चेन्नीथला ने विधानसभा में कहा कि जांच में खामियां हुईं और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने दोहराया कि जज को भी कोई विशेष रियायत नहीं दी जाएगी। पुलिस को नाबालिग की जमानत रद्द करने के लिए सत्र न्यायालय जाने का निर्देश दिया गया है।

एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) पी. विजयन कोच्चि पहुंचे और परिवार की शिकायतों की जांच की। परिवार ने पुलिस स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग की है, जिसमें आरोप है कि अधिकारियों ने आरोपी की मदद की और फोन से तस्वीरें डिलीट करवाईं। नाबालिग ने जमानत मिलने के बाद स्पीडिंग वाले वीडियो डिलीट कर दिए और अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर लिया।

मणिपुर में केएनएफ- एमसी का सदस्य गिरफ्तार, विदेशी हथियार, मादक पदार्थ बरामद

0

पीटीआई, चूड़चंदपुर। मणिपुर के चूड़चंदपुर जिले में प्रतिबंधित कुकी नेशनल फ्रंट- एमसी (केएनएफ- एमसी) के सदस्य को विदेश में बने हथियारों और मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि चूड़चंदपुर जिला पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 129वीं बटालियन और असम राइफल्स की पांचवीं बटालियन की संयुक्त टीम ने सोमवार रात किंगकिन गांव में खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाया था।

अभियान के दौरान संयुक्त टीम ने संदिग्ध सफेद बोलेरो गाड़ी को रोका और उसकी तलाशी ली। इस दौरान हथियार और मादक पदार्थ बरामद किए गए तथा डी ल्हांगजोल गांव के निवासी लेटखोथांग खोंगसाई को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह केएनएफ (एमसी) का सदस्य है।

पुलिस ने बताया कि जब्त वस्तुओं में विदेश निर्मित एके सीरीज राइफल और एमए1 राइफल, विभिन्न प्रकार के 240 कारतूस तथा 1.027 किलोग्राम ब्राउन शुगर वाले दो पैकेट शामिल हैं।

कुकी नेशनल फ्रंट (एमसी), कुकी और जोमी उग्रवादी संगठनों में शामिल है, जिन्होंने केंद्र और मणिपुर सरकार के साथ सस्पेंशन ऑफ आपरेशंस’ (एसओओ) समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस बीच इंफाल पूर्वी जिले में अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने 11 हथियार जब्त किए। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर, सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर हथियार जब्त किए।

घुघली में करवा चौथ से पहले बाजारों में रौनक बढ़ी:कपड़े, चूड़ी और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़

करवा चौथ पर्व से पहले घुघली के शहरी और ग्रामीण बाजार गुलजार हो गए हैं। पर्व की तैयारियों के लिए कपड़े, साड़ी, चूड़ी, गहने, मेहंदी और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ दिख रही है। बाजारों में चहल-पहल बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे हैं।
महिलाएं अपनी पसंद की साड़ियां, सूट और श्रृंगार का सामान खरीद रही हैं। चूड़ी, बिंदी, मेहंदी और गहनों की दुकानों पर भी ग्राहक आ रहे हैं। पूजा के लिए करवा, छलनी, दीपक और पूजन सामग्री भी खरीदी जा रही है।
दुकानदारों ने अपनी दुकानों पर कई तरह का सामान सजाया है। महिलाओं में करवा चौथ को लेकर काफी उत्साह है। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती हैं।
बाजारों में बढ़ी रौनक के बीच दुकानदारों को अच्छी बिक्री की उम्मीद है। पर्व नजदीक आने के साथ ही खरीदारी और तेज होने की संभावना है।

Basti Vidya Mandir Gyan Vigyan Mela & Sanskriti Mahotsav 2026 Updates

बस्ती के रामबाग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में तीन दिवसीय प्रांतीय वैदिक गणित, ज्ञान-विज्ञान मेला और संस्कृति महोत्सव-2026 शुरू हुआ। शिशु शिक्षा समिति, गोरक्ष प्रांत इसका आयोजक है।

.

विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री राम मनोहर ने 27 अक्टूबर को छात्रों के नवाचारी प्रोजेक्ट देखे। उन्होंने छात्रों को प्रयोगों से नवाचार की दिशा में बढ़ने को कहा।

प्रदेश निरीक्षक राम सिंह, अजय कुमार दूबे और कन्हैया चौबे ने भी छात्रों के प्रयासों की सराहना की। दूबे ने कहा, ऐसे आयोजन बच्चों की जिज्ञासा और रचनात्मकता बढ़ाते हैं।

महोत्सव 26 अक्टूबर की शाम को शुरू हुआ, जिसमें पांच संकुलों के 479 विद्यार्थी और सात आचार्य हिस्सा ले रहे हैं। वैदिक गणित, विज्ञान, संस्कृति ज्ञान, प्रश्नमंच और नवाचार प्रोजेक्ट जैसी प्रतियोगिताएं हुईं।

विभिन्न वर्गों की प्रतियोगिताओं में बस्ती, देवरिया, गोरखपुर और बलिया संकुल के विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। तरुण वर्ग में हिमांशु पटेल, कृष्णा चौरसिया और अंशिका सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया।

श्रावस्ती में दो पुलिस निरीक्षकों का तबादला:हरदत्त नगर गिरंट, एएचटीयू में नई तैनाती; एसपी राहुल भाटी ने जारी किया आदेश

श्रावस्ती में पुलिस विभाग की ओर से किए गए स्थानांतरण के तहत निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय और निरीक्षक गौरव सिंह की तैनाती में बदलाव किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, हरदत्त नगर गिरंट थाने के प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय को स्थानांतरित कर एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, निरीक्षक गौरव सिंह को हरदत्त नगर गिरंट थाने का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इस बदलाव के बाद महिमानाथ उपाध्याय की जगह गौरव सिंह हरदत्त नगर गिरंट थाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। पुलिस विभाग की ओर से जारी निर्देशों के तहत संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए कहा गया है। पुलिस विभाग में तैनाती से जुड़ा यह बदलाव प्रशासनिक आदेश के तहत किया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद दोनों अधिकारियों को अपने-अपने निर्धारित कार्यक्षेत्र में दायित्वों का निर्वहन करना होगा।

राजस्थान सरकार की वेबसाइट हैक करने का दावा: 59 हजार ई-मेल अकाउंट बंद; मचा हड़कंप

0

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान सरकार की वेबसाइट हैक कर डेटा चुराने के हैकर्स के दावे के बाद तीन दिन से सरकारी ई-मेल अकाउंट बंद है। बता दें कि कुछ दिन पहले डार्क वेब पर हैकर्स ग्रुप स्कारलेट ने 5,926 मेलबॉक्स, 86.3 लाख ई-मेल, 70,301 पहचान रिकॉर्ड और 59,460 मोबाइल नंबर के डेटा में सेंधमारी करने का दावा किया था।

हैकर्स के दावों के बीच सर्वर की जांच और मेंटेनेंस कार्य के चलते राजस्थान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट तीन दिन से बंद है। इनमें पुलिस, वित्त, चिकित्सा, शिक्षा, जलदाय जैसे महत्वपूर्ण विभागों की वेबसाइटें शामिल हैं।

ऐसे में सूचनाओं का आदान-प्रदान वाट्सएप व अन्य वैकल्पिक माध्यमों से किया जा रहा है। राज्य सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी व संचार विभाग (डीओआइटी) के अतिरिक्त निदेशक देवेश बाड़मेरा ने कहा कि साइबर अटैक के खतरे से बचाव के लिए सावधानी बरतते हुए ई-मेल बंद किए गए हैं। सरकार का डेटा सुरक्षित है। जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा।

इस मामले में पुलिस की साइबर सेल में एफआइआर दर्ज की गई है। साथ ही जांच के लिए दिल्ली से भारत सरकार की राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा नोडल एजेंसी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी-आइए) जयपुर पहुंची है। जांच पूरी होने तक सरकारी कामकाज केंद्र सरकार के सर्वर पर स्थानांतरित किया गया है।

कई विभागीय आदेश एवं गोपनीय सूचनाओं का आदान-प्रदान फिलहाल रोका गया है। वहीं साइबर क्राइम के महानिरीक्षक शांतनु कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में वेबसाइट हैक होने से साक्ष्य नहीं मिले हैं।

हैकर्स के दावों के आधार पर डीओआईटी के उप निदेशक की ओर से साइबर थाने में आईटी एक्ट की धारा 43, 65 और 66 के तहत एफआइआर दर्ज कराई गई है।

मनी लांड्रिंग मामले में छत्तीसगढ़ के दो कारोबारियों के ठिकानों पर ईडी के छापे, आवास-कार्यालय में खंगाले दस्तावेज

0

जेएनएन, रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर व दुर्ग जिलों के दो कारोबारियों के यहां मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दबिश दी।

रायपुर में ज्वेलरी और जमीन कारोबारी नितिन डागा से जुड़े रवि नगर स्थित सुशील विला में ईडी के अधिकारी पहुंचे तो दुर्ग में कारोबारी गुलशन कुमार बघेल के ऋषभ ग्रीन सिटी स्थित आवास और रायपुर के मालवीय नगर स्थित उनके कार्यालय में जांच की गई।

दोनों कारोबारियों से जुड़े ठिकानों पर दस्तावेज और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल की जानकारी सामने आई है। दिन भर चली कार्रवाई के बाद देर शाम रायपुर के कारोबारी डागा के यहां से 16 लाख नकदी और दुर्ग के कारोबारी बघेल के घर से करीब 15 मोबाइल फोन, लैपटाप और वित्तीय दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

गुलशन बघेल के ठिकानों पर हुई कार्रवाई को शराब घोटाले से जुड़े वित्तीय लेनदेन और रकम की हेराफेरी की जांच से जोड़कर देखा जा रहा है।

सूत्रों के हवाले से करीब 30 करोड़ रुपये एक महिला अधिकारी तक पहुंचाने और उससे संबंधित लेनदेन की पड़ताल की जा रही है।

गुलशन बघेल परिवहन व्यवसाय और अन्य कारोबारी गतिविधियों से जुड़ा बताया जाता है। उसके नाम से बघेल कार्पोरेट प्राइवेट लिमिटेड सहित विभिन्न कारोबारी फर्मों के संचालन की जानकारी सामने आई है।

उसके ठिकानों से मिले दस्तावेज के आधार पर वित्तीय लेनदेन की जांच आगे बढ़ने की संभावना है। कारोबारी गुलशन बघेल पहले भी विवादों में रहा है।

उस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का रिश्तेदार बताकर रसूख दिखाने और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोप लगे थे। योग शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के मामले में जेल जा चुका है।