ग्वालपाड़ा (असम)। असम के ग्वालपाड़ा जिले के दुधनोई के बेसिमारी गांव में घर में सो रही एक महिला पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा तेजाब फेंके जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमले में रामिता सूत्रधार गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार, रामिता अपने घर के अंदर सो रही थीं, तभी एक अज्ञात हमलावर ने कथित तौर पर दीवार के ऊपर से उनपर तेजाब फेंक दिया। इसके बाद आरोपित ने घर के आसपास पेट्रोल डालकर मकान में आग लगाने का भी प्रयास किया।
घटना के बाद परिवार में दहशत फैल गई। गंभीर रूप से घायल रामिता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
बताया गया है कि रामिता का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और उनके पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। घटना ने परिवार की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
घटना की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस हमले के पीछे के कारणों का पता लगाने के साथ ही आरोपि की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
तेजाब हमले और आग लगाने की कोशिश के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























