Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home क्राइम नेपाल के गृहमंत्री गुरूंग की चेतावनी, सूचना लीक पर होगी कार्रवाई

नेपाल के गृहमंत्री गुरूंग की चेतावनी, सूचना लीक पर होगी कार्रवाई

0
0

काठमांडू। नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरूंग ने कहा है कि गोपनीय या संवेदनशील सूचनाएं लीक करने वाले हर व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

गुरूंग ने मंगलवार को फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए यह बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य द्वारा सौंपी गई गोपनीयता का उल्लंघन कर जानबूझकर देश या अपने संगठन के साथ विश्वासघात करने वाले किसी भी व्यक्ति को छूट नहीं दी जाएगी और ऐसे लोगों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

सरकार ने सोमवार देररात को संवेदनशील सूचना लीक करने के आरोप में सशस्त्र पुलिस बल के एआईजी बंशीराज दाहाल को निलंबित कर दिया है।

गृह मंत्रालय ने दाहाल पर पद संबंधी आचरण का उल्लंघन करने और संवेदनशील सूचनाएं लीक करने का आरोप लगाया है।

गुरूंग ने लिखा, “मैं लंबे समय से गृह मंत्रालय और उसके अधीनस्थ निकायों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की उस प्रवृत्ति पर करीबी नजर रख रहा हूं, जिसमें वे अपनी आधिकारिक जिम्मेदारियों को भूलकर गोपनीय या संवेदनशील सूचनाएं अनधिकृत व्यक्तियों या संस्थाओं को लीक कर देते हैं।”

उन्होंने कहा, “राज्य की संवेदनशील जानकारी किसी की निजी संपत्ति नहीं है, बल्कि यह सार्वजनिक जिम्मेदारी है। किसी पद पर होने से व्यक्ति को जानकारी तक पहुंच मिलती है, लेकिन उसका दुरुपयोग करने का अधिकार नहीं मिलता।

यहां प्राप्त छोटी से छोटी सूचना, सुराग या खुफिया जानकारी भी भविष्य में अपराध रोकने, जांच को आगे बढ़ाने या किसी गंभीर घटना की सच्चाई स्थापित करने में निर्णायक भूमिका निभा सकती है।”

 

Follow @mntnewsbharat